📅 Thursday, 22 October 2026 | 11:31 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,663.57 ▼ -46.12 (-0.06%) • निफ्टी 50: 22,737.20 ▼ -74.15 (-0.33%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,600 • 🥈 चांदी (1kg): ₹207,700 • 🌤️ उज्जैन: 30°C (हल्के बादल)
दिल्ली

रक्षाबंधन से पहले सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज

📅 07 August 2025, 11:05 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रक्षाबंधन से पहले सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज
रक्षाबंधन से पहले सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज

Gold Silver Price Today

नई दिल्ली. देश में बुधवार को एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 200 रुपये की बढ़त के साथ 99,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में भी 500 रुपये का उछाल देखने को मिला और यह 1,12,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

सोना 98,820 रुपये और चांदी 1,12,000 रुपये पर बंद हुई थी। इसके अलावा 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी 100 रुपये महंगा होकर 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो पिछले कारोबारी दिन 98,500 रुपये पर था। विशेषज्ञों के अनुसार घरेलू स्तर पर निवेशकों और स्टॉकिस्ट्स की लगातार खरीदारी से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं रुपये में कमजोरी ने भी घरेलू बाजार में सोने की मजबूती में योगदान दिया है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी जतिन त्रिवेदी ने कहा की अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के चलते कॉमैक्स गोल्ड 3,360 डॉलर से नीचे आ गया, जिससे घरेलू बाजार में सोना एक समय 500 रुपये गिरकर 1,00,800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। हालांकि रुपये में गिरावट के चलते घरेलू कीमतों को सपोर्ट मिला है। उनके अनुसार तकनीकी रूप से सोने की कीमत अब 1,01,000 रुपये और 3,400 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर थकान के संकेत दे रही है। आने वाले दिनों में इसकी कीमतें 98,500 रुपये से 1,02,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच रह सकती हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को स्पॉट गोल्ड 0.52 फीसदी गिरकर 3,363.35 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं स्पॉट सिल्वर भी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 37.76 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। इसके बावजूद घरेलू बाजार में कमजोर रुपया और मजबूत मांग के चलते कीमतों में तेजी देखी गई।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें