📅 Thursday, 05 November 2026 | 10:52 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 78,792.28 ▲ +1,490.88 (+1.93%) • निफ्टी 50: 24,365.20 ▲ +404.60 (+1.69%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹145,070 • 🥈 चांदी (1kg): ₹195,800 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : आमेट थाना पहुंची एसपी ममता गुप्ता, जवानों से की मुलाकात, दिए जरूरी निर्देश

📅 08 August 2025, 11:44 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : आमेट थाना पहुंची एसपी ममता गुप्ता, जवानों से की मुलाकात, दिए जरूरी निर्देश
Amet News : आमेट थाना पहुंची एसपी ममता गुप्ता, जवानों से की मुलाकात, दिए जरूरी निर्देश

आमेट. राजसमंद जिले की पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने जिलेभर के थानों के विजिट कार्यक्रम की कड़ी में गुरुवार शाम आमेट पुलिस थाने का विजिट किया. एसपी गुप्ता निर्धारित समयानुसार सायं 4:30 बजे थाने पहुंचीं. जहां पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) दी गई.

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर का संपूर्ण अवलोकन किया तथा साफ-सफाई,रिकॉर्ड रखरखाव, हथियार स्थिति सहित व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने थाने में कार्यरत समस्त पुलिसकर्मियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना.

एसपी ममता गुप्ता ने उपस्थित जवानों को अनुशासन, सजगता एवं जनसेवा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए. उन्होंने महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम व समय पर मामलों की जांच पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया.

इस दौरान एसपी ने थानाधिकारी ओमसिंह चुंडावत से आमेट क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की जानकारी प्राप्त की. विजिट के दौरान थाने के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे.

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें