सट्टा बाजार में भाजपा की सीटें कम होने का संकेत वहीं कांग्रेस गठबंधन बढ़त की ओर
नई दिल्ली. (ब्यूरो) लोकसभा चुनाव को लेकर कल दूसरे चरण के मतदान में भी भारी गिरावट के बाद अब भाजपा को चिन्ता लग गई है। दूसरी ओर सट्टा बाजार में भी अब भाजपा की सीटों को लेकर लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। बाजार में पहले 304 से 307 सीटों के भाव चल रहे थे, जो अब घटकर 295 के करीब पहुंच गए हैं। इधर कांग्रेस के 42 से 44 सीटों के भाव बने हुए थे जो अब बढ़कर 57 से 60 सीटों पर पहुंच गए हैं। मतदान के दिन सट्टा बाजार की आईडी बंद हो जाती है।
वहीं दूसरे चरण में भाजपा के खड़े हुए दिग्गजों के क्षेत्र में मतदान में कमी ने अपना रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। उत्तर प्रदेश की कई सीटों पर 15 साल के निचले स्तर पर मतदान पहुंचा है। जिस मथुरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 400 सीटों का नारा दे रहे थे यहां पर भी इस बार मतदान सबसे निचले स्तर पर आ गया है। इसके अलावा 40 सीटों पर इस बार दूसरे चरण में कम मतदान नए समीकरण बना रहा है। पिछले चुनाव में एनडीए को 60 सीटें मिली थी।
लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होना
लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होना है। अभी तक दो चरणों में 120 सीटों पर मतदान हो चुका है। इस बार मतदान में गिरावट को लेकर अब भाजपा में भी चिन्ता की लकीरें खिंचने लगी है, क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव में इन्हीं सीटों पर 74 फीसदी से ज्यादा मतदान कई क्षेत्रों में हुआ था, जबकि औसत मतदान 69.5 प्रतिशत रहा था। इस बार साढ़े 8 प्रतिशत कम मतदान ने इन सीटों के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। वहीं 40 सीटों पर मुस्लिमों का मतदान 85 प्रतिशत तक होना पाया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जहां पहले चरण के मतदान के पूर्व अबकी बार 400 पार और मोदी की गारंटी पर अपने भाषणों को केन्द्रीत कर रहे थे। अभी तक कुल प्रधानमंत्री के 2 चरण में 60 भाषण हुए हैं। दूसरे चरण के मतदान के पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गारंटी से अलग हटकर मंगलसूत्र और मुसलमान पर केन्द्रीत हो गए और इसके बाद आखिरी के चार भाषणों में कांग्रेस के विरासत टेक्स पर केन्द्रीत हो गए। तीसरे चरण में अब क्या मुद्दा होगा यह अभी तय नहीं है। वहीं भाजपा के ताकतवर क्षेत्रों में मतदान में महिलाओं का रुझान भी बेहद कम होने से भाजपा में चिन्ता हो रही है।
इधर सट्टा बाजार में भाजपा को पहले 303 सीटों के भाव थे, 400 पार के कोई भाव नहीं रहे। 370 सीटों के भाव भी नहीं खोले गए। कुछ जगहों पर 370 सीटों के लिए भी 10 रुपए तक के भाव लग रहे थे। अब दूसरे चरण के मतदान के बाद भाजपा के अब 295 से 297 सीटों के भाव आ गए हैं। इधर कांग्रेस की सीटें सट्टा बाजार में लगातार बढ़ रही है। सटोरियों का मानना है कि तीसरे चरण के बाद जहां भाजपा 275 सीटों के आसपास के भाव में आ जाएगी वहीं कांग्रेस भी 70 से 75 सीटों के लगभग भाव में आ जाएगी।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
UPI पर लगने वाला MDR शुल्क : नए नियमों के तहत 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर केवल 1 लाख से ज्यादा मासिक कमाई वाले बड़े व्यापारियों पर 0.4% का शुल्क लागू होगा
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को मारा थप्पड़ : प्रवेश वर्मा ने दी सफाई-जो हुआ, वो नहीं होना चाहिए था...!