SBI के ग्राहक ध्यान दें, 22 जुलाई को UPI सर्विस रहेगी बंद, जानिए टाइमिंग
नई दिल्ली. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक हैं और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई (UPI) के जरिए लेनदेन करते हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है. बैंक ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जानकारी दी है कि 22 जुलाई 2025 को रात 12:15 बजे से लेकर रात 1:00 बजे तक यानी कुल 45 मिनट के लिए UPI सर्विसेज अस्थायी रूप से बंद रहेंगी.
बैंक ने बताया कि यह रुकावट एक शेड्यूल्ड मेंटेनेंस एक्टिविटी के चलते होगी ताकि सिस्टम को बेहतर बनाया जा सके. इस दौरान ग्राहक की सामान्य UPI सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. हालांकि, एसबीआई ने यह भी कहा है कि UPI Lite सर्विस इस दौरान चालू रहेंगी. बैंक ने ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया है.
क्या है UPI Lite?
बता दें कि यूपीआई लाइट एक पेमेंट सॉल्यूशन है. यूपीआई के लाइट वर्जन को यूपीआई लाइट कहते हैं. यूपीआई के पेमेंट पर आपको 6 या 4 डिजिट की यूपीआई पिन जरूरत पड़ती है, यूपीआई लाइट के जरिए बिना पिन के पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं.
कैसे एक्टिवेट करें यह फीचर
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका
पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की प्रेस संगठनों ने की निंदा : दिल्ली में प्रदर्शन कवर कर रहे, पत्रकारों के फोन तथा उपकरण जब्त