📅 Saturday, 05 September 2026 | 03:41 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 28°C (आंशिक बादल)
मध्य प्रदेश

रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती के शव मिलने से मचा हड़कंप

📅 26 July 2025, 12:45 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती के शव मिलने से मचा हड़कंप
रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती के शव मिलने से मचा हड़कंप

मैहर. सिटी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर दो शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई हैं. रेलवे स्टेशन से करीब चार किलोमीटर दूर एक लड़के और एक लड़की की लाश मिली है.

दोपहर तीन बजे के लगभग मालगाड़ी के चालक ने मैहर रेलवे स्टेशन आरपीएफ पुलिस को सूचना दी कि मैहर-उचेहरा रेलवे स्टेशन के बीच जीतनगर के पास रेलवे ट्रैक पर एक किलोमीटर की दूरी पर दोनों शव पड़े देखे गए हैं.

सूचना मिलते ही मैहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए घटना स्थल का निरीक्षण किया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया. अभी तक दोनों शवों की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस आसपास के थानों और सोशल मीडिया के माध्यम से शवों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है.

थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि रेलवे ट्रैक से बरामद दोनों शवों को अज्ञात के रूप में दर्ज किया गया है. मामले की जांच जारी है. प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला लग रहा है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें