भारी वर्षा का अलर्ट जारी, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल में आज जमकर बरसेगा मानसून
नई दिल्ली. देश के कई हिस्सों में झमाझम वर्षा के बाद धीमे पड़ गए मानसून के फिर जोर पकड़ने की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग ने पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-एनसीआर के साथ ही हरियाणा, चंडीगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश सहित देश के कई अन्य हिस्सों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है।
उत्तराखंड के कुमाऊं में रेड अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, हरिद्वार टिहरी और पौड़ी जिलों के लिए आरेंज अलर्ट और उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रपयाग जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं हल्के से मध्यम भूस्खलन एवं चट्टान गिरने की आशंका है। उत्तर प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों से रुक-रुककर लगातार बारिश हो रही है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को पूर्वी उप्र समेत 10 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है, जबकि 40 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बरसात होगी और वज्रपात की भी संभावना है। बिहार के उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व भागों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है। शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल में भारी वर्षा की चेतावनी है।
गुरुवार को दिल्ली से सटे हरियाणा के अंबाला, नूंह, भिवानी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फतेहाबाद और हिसार में जमकर वर्षा हुई। राजस्थान में लगातार दो दिन से हो रही वर्षा के कारण हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। लगातार वर्षा से उत्तराखंड में दुश्वारियां बढ़ गई हैं। पहाड़ों में भूस्खलन और बरसाती गदेरों के उफान के कारण कई प्रमुख मार्ग बंद हैं। नदियों के रौद्र रूप धारण करने से आसपास की बस्तियों को खतरा उत्पन्न हो गया है।
बदरीनाथ हाईवे करीब दो घंटे अवरुद्ध रहा। उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र में चीड़वासा नाले के उफान पर आने से अस्थाई पुलिया बह गई। इस दौरान दो कांवड़ यात्री भी बह गए। दोनों दिल्ली के बताए जा रहे हैं। पुलिया बहने और ट्रेक अवरूद्ध होने गोमुख की तरफ भोजवासा क्षेत्र में 35 पर्यटक फंसे हैं।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण 115 सड़कें बंद
पिथौरागढ़ में निजी बाइक व कार से आदि कैलास गए 35 यात्री तीन दिन से तवाघाट में फंसे हैं। चीन सीमा को जोड़ने वाला तवाघाट मार्ग पिछले चार दिन से अवरुद्ध है। राज्य में 70 से अधिक संपर्क मार्ग मलबा आने से अवरुद्ध हैं। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण 115 सड़कें बंद हैं।
भारी वर्षा के अलर्ट के बीच तप रहा कश्मीर
जम्मू-कश्मीर की स्थिति थोड़ी अलग है। जम्मू में गुरुवार तड़के काफी बारिश हुई। शुक्रवार को भी वर्षा के आसार हैं। इसके विपरीत कश्मीर में गर्मी का पारा नए शिखर की ओर है। कश्मीर के अधिकांश क्षेत्र जम्मू संभाग से अधिक तप रहे हैं।
फोटो सोशल मीडिया
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका
पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की प्रेस संगठनों ने की निंदा : दिल्ली में प्रदर्शन कवर कर रहे, पत्रकारों के फोन तथा उपकरण जब्त