📅 Monday, 26 October 2026 | 10:53 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,286.90 ▲ +163.07 (+0.22%) • निफ्टी 50: 22,644.80 ▲ +44.80 (+0.20%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,630 • 🥈 चांदी (1kg): ₹201,400 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
बीकानेर

29 करोड़ के बिजली बिल ने सोशल मीडिया पर लगाया करंट : गरीब के हाथ पांव फूले

📅 18 February 2025, 01:24 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
29 करोड़ के बिजली बिल ने सोशल मीडिया पर लगाया करंट : गरीब के हाथ पांव फूले
29 करोड़ के बिजली बिल ने सोशल मीडिया पर लगाया करंट : गरीब के हाथ पांव फूले

बीकानेर. नोखा उपखंड में एक शख्स मोहनलाल रामलाल के घर आए 29 करोड़ रुपए के बिजली के बिल पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का बयान आया है. हीरालाल नागर ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए ही इस पूरे मामले की जानकारी मिली है और इसको लेकर विभाग के अधिकारियों को जांच के आदेश दिए गए हैं.

किस स्तर पर गलती हुई है, इसकी भी जांच की जा रही है. उन्‍होंने कहा कि इस मामले में जल्‍द ही फैसला हो जाएगा, जांच कराई जा रही है, किसकी गलती है, कौन दोषी है और कहां फाल्‍ट है; सब पता चल जाएगा. हम कार्रवाई कर रहे हैं.

दरअसल, एक सामान्य घर का बिजली का बिल आमतौर पर ढाई से तीन हजार रुपये का आता है. लेकिन अगर किसी उपभोक्ता के पास घर की बिजली का बिल करोड़ों रुपये का आए तो उसके होश उड़ना लाजिमी है. कुछ ऐसा ही हुआ है बीकानेर जिले के एक शख्स मोहनलाल रामलाल के साथ, जिसके पास जनवरी महीने का बिजली का बिल 29 करोड़ रुपये से ज्यादा का आया है. जोधपुर डिस्कॉम के इस बिल देखकर शख्स के होश उड़ गए और वह माथा पकड़कर बैठ गया.

जानकारी के अनुसार मोहनलाल रामलाल को बिजली विभाग ने 29,67,74,905 रुपये का बिल भेजा है. उसने बिल को लेकर विद्युत विभाग से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन अभी तक उसका संपर्क नहीं हो पाया है. बिजली का यह करोड़ों रुपये का बिल अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

उपभोक्ता मोहनलाल रामलाल के घर का बिजली का बिल औसतन 1500 से 2000 रुपये का आता रहा है. लेकिन अब इतना अधिक बिल देखकर पूरा परिवार परेशान है. एक व्यक्ति के घर का बिजली का बिल हजारों या लाखों में नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये में आया है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें