📅 Tuesday, 22 September 2026 | 05:32 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,858.99 ▲ +564.03 (+0.76%) निफ्टी 50: 23,414.30 ▲ +67.90 (+0.29%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,210 🥈 चांदी (1kg): ₹250,900 ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
बीकानेर

दलित युवक की हत्या : घटना को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश

📅 22 May 2022, 07:45 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दलित युवक की हत्या : घटना को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश
दलित युवक की हत्या : घटना को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश

बीकानेर : श्री डूंगरगढ़ में एक दलित युवक की हत्या कर उसका प्राइवेट पार्ट काट कर लाश को बीच सड़क में फेंकने की घटना सामने आई है. इस घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई और घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी टीम सहित मौके पर पहुंच गए. घटना को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश था.

पुलिस सूत्रों के अनुसार श्री डूंगरगढ़ मार्ग पर आज भी सवेरे एक युवक की लाश पड़ी मिली. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी के दौरान उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान कुशाल मेघवाल 34 साल निवासी लखासर के रूप में हुई और इसके साथ ही पड़ताल में पता चला कि मृतक युवक का प्राइवेट पार्ट भी काटा गया है.

इससे स्पष्ट हो गए कि युवक की हत्या करके लाश को बीच सड़क में फेंका गया है. जब लोगों को दलित युवक की हत्या करना और उसके प्राइवेट पार्ट का आटे की जानकारी मिली तो लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोग अड़ गए.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें