📅 Thursday, 01 October 2026 | 05:16 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -619.40 (-0.85%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -294.25 (-1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,610 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,700 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
बीकानेर

10 साल के मासूम की जोहड़ में डूबने से मौत

📅 03 July 2026, 12:28 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
10 साल के मासूम की जोहड़ में डूबने से मौत
10 साल के मासूम की जोहड़ में डूबने से मौत

 बीकानेर. 

बीकानेर में 10 साल के बालक की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। वह 5वीं क्लास का छात्र था। बुधवार शाम को घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक भी वापस नहीं लौटा।

रातभर परिजनों और ग्रामीणों ने उसे ढूंढते रहे। गुरुवार सुबह गांव के पास बने कच्चे जोहड़ से उसका शव बरामद हुआ। मामला महाजन थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव का है 

जानकारी के अनुसार, जैतपुर निवासी सूर्य पुत्र ओमप्रकाश नायक बुधवार को स्कूल से घर लौटने के बाद शाम को खेलने के लिए निकला था।

काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रातभर रिश्तेदारों और ग्रामीणों की मदद से आसपास खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

गुरुवार सुबह मोहल्ले के पास पानी निकासी के लिए बनाए गए कच्चे जोहड़ के किनारे सूर्य की चप्पलें पड़ी मिलीं। इसके बाद अनहोनी की आशंका के चलते ग्रामीणों ने तैराकों की मदद से जोहड़ में तलाश शुरू की। कुछ देर बाद बालक का शव जोहड़ से बाहर निकाल लिया गया।

परिजन तुरंत सूर्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर महाजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

मासूम बच्चे की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे जैतपुर गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने भी इस हृदयविदारक हादसे पर गहरा दुख जताया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें