📅 Sunday, 25 October 2026 | 09:16 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
बीकानेर

डॉ. सुरेंद्र वर्मा का अधीक्षक बनने पर श्रीमती सीएम मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट ने किया अभिनंदन

📅 08 February 2025, 12:33 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
डॉ. सुरेंद्र वर्मा का अधीक्षक बनने पर श्रीमती सीएम मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट ने किया अभिनंदन
डॉ. सुरेंद्र वर्मा का अधीक्षक बनने पर श्रीमती सीएम मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट ने किया अभिनंदन

बीकानेर. श्रीमती सीएम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं ज्यूपिटर मल्टी कंस्ट्रक्शन के प्रबंधक शैलेंद्र यादव ने डॉ. सुरेंद्र वर्मा का पीबीएम अस्पताल अधीक्षक बनने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। पचीसिया ने बताया कि डॉ. वर्मा के निर्देशन में पीबीएम में और अधिक विकास के आयाम स्थापित होंगे। पचीसिया ने मेडिसिन विंग की दी। 

उन्होंने बताया कि श्रीमती सीएम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बीकानेर संभाग के मरीजों के हित में लगभग 100 करोड़ की लागत से लगभग 520 बिस्तर क्षमता की मेडिसिन विंग का निर्माण किया जा रहा है। इसमें मरीज और उनके साथ आने वाले एक परिजन की रात के समय सोने की व्यवस्था भी की जा रही है। 

ज्यूपिटर मल्टी कंस्ट्रक्शन के प्रबंधक शैलेंद्र यादव ने बताया कि अप्रैल में इसका निर्माण कार्य पूरा कर राज्य सरकार को इसे मरीजों की सेवा के लिए सौंप जाएगा। अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने आश्वासन दिया कि मेडिसिन विंग के निर्माण में आने वाली किसी भी समस्या का सकारात्मक तरीके से हल निकाला जाएगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें