📅 Tuesday, 22 September 2026 | 05:32 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,858.99 ▲ +564.03 (+0.76%) निफ्टी 50: 23,414.30 ▲ +67.90 (+0.29%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,210 🥈 चांदी (1kg): ₹250,900 ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
बीकानेर

कोरोना पीड़ित एक महिला की मौत

📅 10 March 2024, 01:17 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कोरोना पीड़ित एक महिला की मौत
कोरोना पीड़ित एक महिला की मौत

बीकानेर : बीकानेर में कोरोना पीड़ित एक महिला की मौत हो गई है। उसका पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा था। महिला का शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

महिला कोरोना के अलावा भी कई अन्य बीमारियों से ग्रसित थी। हेल्थ डिपार्टमेंट के संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी ने बताया कि श्रीकोलायत की 66 वर्षीय महिला पिछले दिनों पीबीएम अस्पताल में भर्ती हुई थी। उसे कई तरह की बीमारियों के कारण भर्ती किया गया था। इस दौरान उसका कोरोना टेस्ट किया गया, जो पॉजिटिव पाया गया।

इलाज के दौरान उसकी शनिवार को मौत हो गई। डॉ. चौधरी ने बताया कि पिछले लंबे समय से महिला बीमार चल रही थी। मृत्यु के समय उसे कोरोना था, लेकिन मौत का कारण कोरोना के अलावा अन्य बीमारियां भी है। कार्यवाहक सीएमएचओ डॉ. लोकेश गुप्ता ने बताया कि महिला की मृत्यु हुई है लेकिन फिलहाल कोरोना से मौत की पुष्टि नहीं की जा रही है।

इस बारे में विभाग को रिपोर्ट नहीं मिली है। बीकानेर में पिछले कई दिनों से कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। हालांकि इसमें कोविड से मौत का पहला मामला है। पिछले एक साल में ये पहली मौत हुई है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें