बीकानेर

आज सुबह 11 बजे घोषित होंगे राजस्थान बोर्ड 5 वीं और 8 वीं के नतीजे

Paliwalwani
आज सुबह 11 बजे घोषित होंगे राजस्थान बोर्ड 5 वीं और 8 वीं के नतीजे
आज सुबह 11 बजे घोषित होंगे राजस्थान बोर्ड 5 वीं और 8 वीं के नतीजे

बीकानेर : RBSE 5th, 8th Result 2022: राजस्थान बोर्ड से पांचवीं और आठवीं की कक्षाओं की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 27 लाख छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर। राजस्थान राज्य के शासकीय और निजी स्कूलों में वर्ष 2021-22 दौरान 5वीं और 8वीं कक्षाओं के लिए आयोजित वार्षिक परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा, बीकानेर द्वारा आज, 8 जून 2022 को की जाएगी। 

राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री डॉ. बुलाकी दास कल्ला द्वारा मंगलवार, 7 जून 2022 को दी गई जानकारी के मुताबिक आरबीएसई 5वीं रिजल्ट 2022 और आरबीएसई 8वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा बुधवार को सुबह 11 बजे की जाएगी। इसके साथ ही, शिक्षा मंत्री ने कक्षा 8 के 12.63 लाख और कक्षा 5 के 14.53 लाख छात्र-छात्राओं को शुभकानाएं दीं।

RBSE 5th, 8th Result 2022: इन वेबसाइट्स पर देख पाएंगे 5वीं और 8वीं रिजल्ट

ऐसे सभी पैरेंट्स जिनके बच्चे राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 और कक्षा 8 की इस साल आयोजित परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे अपने बच्चों के परिणाम पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा, बीकानेर की वेबसाइट, education.rajasthan.gov.in और rajshaladarpan.nic.in पर देख सकेंगे। इसके अतिरिक्त, पैरेंट्स आरबीएसई 8वीं रिजल्ट 2022 और आरबीएसई 5वीं रिजल्ट 2022 को राजस्थान राज्य के रिजल्ट पोर्टल, rajresults.nic.in पर चेक कर पाएंगे।

RBSE 5th, 8th Result 2022: इन स्टेप में करें चेक

आरबीएसई 8वीं रिजल्ट 2022 और आरबीएसई 5वीं रिजल्ट 2022 को चेक करने के लिए पैरेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट या रिजल्ट पोर्टल पर विजिट करना होगा। इसके बाद, 8 जून को सुबह 11 बजे एक्टिव किए जाने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर पैरेंट्स को बच्चे के विवरण (रोल नंबर, आदि) भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद पैरेंट्स कक्षा 5 और कक्षा 8 के परिणाम व विषयवार प्राप्तांक स्क्रीन पर देख सकेंगे। परिणाम का प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी सेव कर लेनी चाहिए। हालांक, स्टूडेंट्स को उनका मार्कशीट स्कूलों द्वारा बाद में जारी की जाएगी।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News