📅 Monday, 14 September 2026 | 04:48 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.84 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,850 🥈 चांदी (1kg): ₹216,500 ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
भीलवाड़ा

खेल-खेल में 5 मासूमों ने चूहे मारने की दवा को देवता का भभूत समझा और खा लिया

📅 12 September 2021, 05:12 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
खेल-खेल में 5 मासूमों ने चूहे मारने की दवा को देवता का भभूत समझा और खा लिया
खेल-खेल में 5 मासूमों ने चूहे मारने की दवा को देवता का भभूत समझा और खा लिया

भीलवाड़ा. जिले की बनेड़ा तहसील के कजलोदिया ग्राम के एक ही परिवार के 5 बच्चों ने शनिवार को खेल-खेल में जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया. जिससे उनकी हालत बिगड़ गई. घर वालों को जैसे ही घटना का पता चला तो उन्होंने बच्चों को उपचार के लिए पहले बनेड़ा स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने बच्चों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया. जहां सभी का इलाज जारी है.

कजलोदिया गांव में शनिवार शाम गांव के 5 बच्‍चे महेंद्र 5 वर्ष, प्रिंस 4 वर्ष, हिमांशु 3 वर्ष, अंकिता 4 वर्ष और शिवानी 2 वर्ष सभी बच्चे खेल रहे थे. इस दौरान उन्हें एक पुड़िया मिली जिसमें चूहे मारने की दवा को देवता की भभूत समझकर खा गए. बाद में सभी की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने बनेड़ा स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से महात्मा गांधी चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया. फिलहाल जिला चिकित्सालय में सभी बच्चों का इलाज जारी है.

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें