📅 Sunday, 27 September 2026 | 11:56 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
भीलवाड़ा

कोर्ट में पेशी के दौरान जज पर फेंकी चप्पल : मचा हडकंप

📅 27 May 2024, 07:03 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कोर्ट में पेशी के दौरान जज पर फेंकी चप्पल : मचा हडकंप
कोर्ट में पेशी के दौरान जज पर फेंकी चप्पल : मचा हडकंप

भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कोर्ट में आज उस समय हूं, जब चोरी के आरोप में लाइन एक आरोपी ने पेशी के दौरान डायस पर बैठे जज (मजिस्ट्रेट) पर चप्पल फैंक दी. कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया.

सूत्रो के अनुसार चोरी के एक मामले में पिछले 3 साल से जेल में बंद इस्माइल खान नामक युवक को आज कोर्ट में एसीजेएम न्यायालय में पेश करने के लिए लाया गया था. जब पुलिस जाप्ता उसे कोर्ट में पेश करने के लिए एसीजेएम रूपेंद्र सिंह के समक्ष पेश किया गया तब सुनाई के दौरान अचानक आरोपी इस्माइल खान ने पैर से चप्पल निकाल कर मजिस्ट्रेट पर फेंक दी.

गनीमत यह रही की चप्पल माननीय मजिस्ट्रेट को नहीं लगी और उनके पास से निकल गई. अचानक हुई, इस घटना से हड़काम मच गया और पुलिस हक्की पक्की रह गई. पुलिस जवानो ने तत्काल आरोपी को पकड़ लिया. उस पर एक ओर प्रकरण दर्ज करने की तैयारी चल रही हैं.

सूचना मिलते ही शहर कोतवाल राजपाल राठौर भी कोर्ट में पहुंचे और आरोपी को पकड़ कर हिरासत में कोतवाली ले आए। न्यायिक मजिस्ट्रेट रूपेंद्र सिंह के खिलाफ़ की ओर से इस्माइल खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें