📅 Monday, 14 September 2026 | 07:06 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.84 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,640 🥈 चांदी (1kg): ₹215,700 ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
भीलवाड़ा

श्री चारभुजा जी मंदिर के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्यों के लिए 3 लाख रुपये की राशि स्वीकृत

📅 28 April 2026, 09:22 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री चारभुजा जी मंदिर के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्यों के लिए 3 लाख रुपये की राशि स्वीकृत
श्री चारभुजा जी मंदिर के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्यों के लिए 3 लाख रुपये की राशि स्वीकृत

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा-विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा के मुख्यालय स्थित राजकीय आत्मनिर्भर श्रेणी के श्री चारभुजा जी मंदिर के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्यों के लिए 3 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर जारी कर दी गई है। यह स्वीकृति शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा की अनुशंसा पर प्रदान की गई है।

इस राशि से मंदिर परिसर में आवश्यक सुधार कार्य कराए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। प्रस्तावित कार्यों में मंदिर के रखरखाव, संरचनात्मक मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण शामिल हैं।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए विधायक डॉ. बैरवा के प्रति आभार व्यक्त किया है। इसे क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें