📅 Wednesday, 07 October 2026 | 01:25 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,694.85 ▲ +312.35 (+0.43%) • निफ्टी 50: 22,579.05 ▲ +23.25 (+0.10%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,200 • 🌤️ उज्जैन: 33°C (हल्के बादल)
भीलवाड़ा

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट ने श्री गौरव सिंह भाला को बनाया चित्तौड़ प्रांत संयोजक

📅 07 October 2026, 12:07 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट ने श्री गौरव सिंह भाला को बनाया चित्तौड़ प्रांत संयोजक
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट ने श्री गौरव सिंह भाला को बनाया चित्तौड़ प्रांत संयोजक

श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति अभियान को राजस्थान में मिलेगा नया विस्तार 

भीलवाड़ा. श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के संकल्प को लेकर कार्यरत श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट (रजि.), मथुरा द्वारा राजस्थान में संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्री गौरव सिंह भाला को चित्तौड़ प्रांत का प्रांत संयोजक नियुक्त किया गया हैं. 

यह नियुक्ति संगठन के विस्तार, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा राजस्थान में श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े विषय को व्यापक स्तर पर समाज के सामने रखने के उद्देश्य से की गई है.

ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि जिस प्रकार श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन ने हिंदू समाज की आस्था के प्रमुख केंद्र श्रीराम जन्मभूमि के लिए लंबे समय तक जनजागरण और संगठनात्मक प्रयासों को एक दिशा दी, उसी भाव से आने वाले समय में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर भी शांतिपूर्ण, वैधानिक एवं लोकतांत्रिक माध्यमों से जनजागरण को व्यापक स्वरूप दिया जाएगा. 

नवनियुक्त चित्तौड़ प्रांत संयोजक गौरव सिंह भाला को संगठन विस्तार, प्रांत में कार्यकर्ताओं का नेटवर्क मजबूत करने तथा जनजागरण गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं. उनकी नियुक्ति से राजस्थान में ट्रस्ट के कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई हैं. 

श्री गौरव सिंह भाला ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था और भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय हैं. आने वाले समय में इस संकल्प को समाज के बीच शांतिपूर्ण, संगठित और संवैधानिक तरीके से आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा.

ट्रस्ट का लक्ष्य राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में संगठनात्मक आधार को मजबूत करना ओर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति” के संकल्प को जनजागरण के माध्यम से व्यापक स्तर तक पहुंचाना हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें