📅 Tuesday, 06 October 2026 | 10:56 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,067.81 ▲ +1,158.11 (+1.61%) • निफ्टी 50: 22,776.10 ▲ +354.20 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,550 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,100 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
इंदौर

मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई योजना के अंतर्गत निराश्रित : इंदौर नगर निगम में MIC सदस्य श्री मनीष शर्मा (मामाजी) की झलक

📅 06 October 2026, 09:31 PM • ✍️ Anil Bagora-Sunil Paliwal • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई योजना के अंतर्गत निराश्रित : इंदौर नगर निगम में MIC सदस्य श्री मनीष शर्मा (मामाजी) की झलक
मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई योजना के अंतर्गत निराश्रित : इंदौर नगर निगम में MIC सदस्य श्री मनीष शर्मा (मामाजी) की झलक

Anil Bagora-Sunil Paliwal

इंदौर.

इंदौर नगर निगम में एमआईसी सदस्य श्री मनीष शर्मा (मामाजी) द्वारा वार्ड 64 में सबसे लोगप्रिय पार्षद के रूप में ख्याति प्राप्त कर चुके, समय-समय पर आपके अनुपम अनोखे उदाहरण शहर की पहचान बन जाते है...कभी रिश्वतखोर को पकड़ते है, तो कभी राशन चोरों पर पैनी नजर रखते हुए, जरूरतमंदों को राशन समय-पर मिले, उसकी पूरी देख-रेख और चौकस निगरानी भी करते है..तो कभी यातायत को सुगम बनाने के लिए मैदान संभालते है, तो कभी मनोरंजन की दुनिया में खो जाते है...मामाजी के नाम से प्रसिद्व श्री मनीष शर्मा ने हाल ही में मोक्षदायिनी श्रीमद्भागवत कथा का सफल आयोजन करा चुके हैं. 

मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई योजना के अंतर्गत निराश्रित, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को मात्र ₹5 के सांकेतिक मूल्य पर भरपेट एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा हैं. आज इसी कड़ी में माननीय मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी ने दीनदयाल रसोई का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया. 

इस दौरान उन्होंने स्वयं जरूरतमंदों को भोजन परोसकर सेवा का भाव भी प्रकट किया. सेवा, संवेदना और समर्पण के साथ जनकल्याण के संकल्प को साकार करने का यह प्रयास प्रेरणादायी और अति उत्तम हैं, जिसकी जितनी प्रशंसा की जाएं कम हैं. 

श्री मनीष शर्मा (मामाजी) की झलक

श्री मनीष शर्मा (जिन्हें मामाजी के नाम से भी जाना जाता हैं) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रमुख नेता और इंदौर नगर निगम के पार्षद हैं.

● पद : वार्ड क्रमांक 64 से पार्षद और इंदौर नगर निगम में एमआईसी(MIC - महापौर परिषद) सदस्य.

● विभाग : शहरी गरीबी उपशमन विभाग के प्रभारी.

● राजनीतिक सफर : उन्होंने जुलाई 2022 के नगर निगम चुनाव में वार्ड 64 से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी.

● पहचान : वे अपने बेबाक अंदाज, जनसुनवाई आयोजनों और सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रमों (जैसे पितृपक्ष पर श्रीमद्भागवत कथा आयोजन) के लिए जाने जाते हैं.

श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिवस हवन-पूजन एवं भक्तिमय आयोजन की कुछ दिव्य झलकियां

सेवा, सम्मान और समर्पण यही भाजपा की जनसेवा की पहचान है.

भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-3 के वार्ड 64 में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ में आंगनवाड़ी बहनों एवं आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया तथा नन्हे-मुन्ने बच्चों को उपहार वितरित कर उनके साथ खुशियां साझा कीं.

इस अवसर पर विधायक श्री गोलू शुक्ला जी, मनीष शर्मा जी 'मामा' पार्षद, मंडल अध्यक्ष श्री रितेश वीरांग जी, श्रीमती देविका कौशल जी, श्री अनिल बौरासी जी, श्रीमती शकुंतला भावेल जी, श्रीमती अनीता शर्मा जी, श्री संदीप गोयल जी, श्री मुन्ना पिरोलिया जी, श्रीमती मनोरमा शर्मा जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे.

  • सेवा से सम्मान, सम्मान से विश्वास और विश्वास से मजबूत होता है जनसंपर्क.
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें