📅 Wednesday, 07 October 2026 | 01:24 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,067.81 ▲ +1,158.11 (+1.61%) • निफ्टी 50: 22,776.10 ▲ +354.20 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,930 • 🥈 चांदी (1kg): ₹233,200 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
खेल

भारत ने 8 विकेट से जीता मुकाबला : श्रेयस अय्यर का तूफानी शतक

📅 06 October 2026, 11:32 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भारत ने 8 विकेट से जीता मुकाबला : श्रेयस अय्यर का तूफानी शतक
भारत ने 8 विकेट से जीता मुकाबला : श्रेयस अय्यर का तूफानी शतक

लखनऊ. भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया और मुकाबले को टीम इंडिया ने 8 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 19.1 ओवर में 171 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया ने 172 रन के टारगेट को 14.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है।

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी की बात करें तो शाई होप ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने कामिल पूरन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े। पूरन 12 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नंबर 3 पर बैटिंग करने आए शिमरन हेटमायर 5 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद कप्तान शाई होप और शेरफन रदरफोर्ड ने मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए 35 गेंदों में ताबड़तोड़ 63 रन जोड़े।

शाई होप 37 गेंदों में 52 रन (6 चौके, 2 छक्के) बनाकर आउट हुए, जिसके बाद वेस्टइंडीज के विकेट लगातार गिरते रहे और टीम का स्कोर 135 रन पर 8 विकेट हो गया। अंत में रदरफोर्ड ने अकील होसेन के साथ मिलकर केवल 18 गेंदों में 36 रन की अहम साझेदारी की और वेस्टइंडीज को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

रदरफोर्ड ने 34 गेंदों पर 56 रनों की शानदार पारी खेली। भारत की ओर से अपना पहला मैच खेल रहे नमन धीर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले।

वेस्टइंडीज के 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी काफी अच्छी रही। अभिषेक शर्मा (21 रन) और संजू सैमसन (11 रन) ने पहले विकेट के लिए 29 रन जोड़े। उन दोनों के आउट होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चे को संभाले रखा और कैरेबियन गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई।

श्रेयस ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में शानदार शतक जड़ा और अकेले दम पर मैच का रुख भारत की तरफ मोड़ दिया। वहीं ईशान किशन 27 बॉल पर 37 रन की पारी खेलकर नाबाद लौटे। वहीं अय्यर ने 42 गेंदों पर 102 रन की नाबाद कप्तानी पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के लगाए।

श्रेयस अय्यर को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

श्रेयस अय्यर ने इस मैच में 43 गेंदों 10 चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 102 रन की पारी खेली। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें