📅 Tuesday, 17 November 2026 | 06:51 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,104.79 ▲ +512.34 (+0.63%) • निफ्टी 50: 25,291.10 ▲ +146.80 (+0.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹134,000 • 🥈 चांदी (1kg): ₹172,100 • ☀️ उज्जैन: 18°C (साफ आसमान)
भीलवाड़ा

पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चार लोग हुए घायल

📅 06 November 2021, 06:48 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चार लोग हुए घायल
पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चार लोग हुए घायल

राजस्‍थान के भीलवाड़ा शहर के पुर थाना क्षेत्र में आतिशबाजी को लेकर दो पक्षों में हुए खुनी संघर्ष में 4 लोग घायल हो गए। एहतियात के तौर पर पुर थाना क्षेत्र में भारी संख्‍या में पुलिस बल तैनात किया गया है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है।

कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शुक्रवार दोपहर बाद हमें सूचना मिली कि अरिहंत विहार में दो पक्षों में लड़ाई झगड़ा हो गया है। सुबह आतिशबाजी चलाने को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक बुजुर्ग पर चाकू से हमला कर दिया। उस बुजुर्ग को बचाने के लिए कुछ लोग आए, उनके ऊपर भी चाकू से हमला कर दिया। इनके आपस की झड़प में आक्रोशित महिलाओं ने एक कार में आग लगा दी और एक अन्‍य कार के साथ चार दुपहिया वाहनों में तोड़फोड़ कर उन्हें क्षतिग्रस्‍त कर दिया।

यह भी पढ़े : SBI दे रहा है शानदार मौका : हर महीने होगी 60 हजार रुपए की कमाई, जानें कैसे?

यह भी पढ़े : LIC Superhit Policy : 4 प्रीमियम भरे और घर बैठे पाएं 1 करोड़ रूपए, जानिए कैसे?

रात में बच्चे के पटाखा चलाने को लेकर शुरू हुआ था विवाद

इसके साथ ही इन उपद्रवी महिला और पुरुषों ने मिलकर दूसरे पक्ष के एक व्‍यक्ति के मकान में तोड़-फोड़ की। यह दो पक्षों का विवाद है। दोनों पक्षों के झगड़े में घायल इन्‍द्र सिंह ने कहा कि मैं अरिहंत विहार में रहता हूं। रात को बच्‍चे पटाखे चला रहे थे और एक पटाखा दूसरी ओर चला गया था तो कुछ लोग ने पटाखे जलाने वाले बच्‍चे को उठाकर ले जाना चाहा। हमने बीच-बचाव करके उसे बचाया। बच्‍चे को ले जाने वाले लोगों के हाथों में तलवार थी। रात को उपद्रवी लोग ने माफी मांग ली थी मगर सुबह उन्‍होंने कुछ लोगों के साथ तलवार और चाकू से हमला कर हमें घायल कर दिया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें