📅 Monday, 26 October 2026 | 01:32 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,210.90 ▲ +87.07 (+0.12%) • निफ्टी 50: 22,647.30 ▲ +47.30 (+0.21%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,900 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
आमेट

प्रख्यात सूफ़ी संत हज़रत दीवाना शाह की दरगाह पर जिला सेंशन मजिस्ट्रेट ने चादर पेंश की

📅 03 June 2024, 01:56 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रख्यात सूफ़ी संत हज़रत दीवाना शाह की दरगाह पर जिला सेंशन मजिस्ट्रेट ने चादर पेंश की
प्रख्यात सूफ़ी संत हज़रत दीवाना शाह की दरगाह पर जिला सेंशन मजिस्ट्रेट ने चादर पेंश की

कपासन. प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह सा.र.अ. की दरगाह शरीफ पर चित्तौड़गढ़ के जिला सेशन मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह शिशोदिया ने अपनी धर्मपत्नी के साथ मुख्य मजार पर चादर व गुलाब के फूल पेश कर मुल्क में अमनो सुकून की दुआ की।

दरगाह वक्फ कमेटी के सेकेट्री मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी के अनुसार जिला सेशन मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह सिसोदिया का गुरुवार को बुलन्द दरवाजा पर वक्फ कमेटी सदस्य अब्दुल वहीद अंसारी, हाजी शरीफ मेवाती और असलम शेख ने स्वागत किया।

आस्ताना ऐ आलिया में चादर व अकीदत के फूल पेश किये। कमेटी सदस्य हाजी जेनुद्दीन व अशफाक तुर्किया ने दस्तारबंदी की। शिशोदिया की धर्म पत्नी को शॉल ओढाकर श्री फल भेंट किया। इस अवसर पर कपासन ए.डी.जे. महेन्द्र सोलंकी, ए.सी.जे.एम सुश्री निष्ठा पाण्डे, एम.जे. एम. नीलम नाहर के साथ कई न्यायिक कर्मचारी उपस्थित थे। दरगाह कमेटी सदस्य सय्यद अख्तर अली ने बाबा हुजूर की जीवनी के साथ दरगाह सम्बन्धी जानकारी दी। पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें