📅 Tuesday, 03 November 2026 | 12:23 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,692.78 ▲ +1,233.25 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,440.80 ▲ +387.70 (+1.68%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹139,400 • 🥈 चांदी (1kg): ₹188,200 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित

📅 20 February 2025, 01:31 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित
Amet News : राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित

आमेट.

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग और सनवैली इंग्लिश मीडियम स्कूल  सालमपुरा,खंड आमेट के संयुक्त तत्वाधान मे सीएमएचओ डॉ: हेमंत कुमार बिंदल के निर्देशानुसार तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के जिला कार्यक्रम अधिकारी हार्दिक जोशी ने तम्बाकू के दूषप्रभावों एवं कोटपा अधिनियम 2003 की जानकारी दि और युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने का आग्रह किया। एन ओ एच पी कार्यक्रम के डेंटल असिस्टेंट कैलाश बिंवाल ने ओरल हेल्थ की जानकारी दी।

दोनों प्रतियोगिताओं मे बेस्ट पांच चित्र मे एवं पांच निबंध मे विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरित गए। पुरे कार्यक्रम मे विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सेन एवं अध्यापिका माही पारीक, भावना गिरी, मोनाली पालीवाल, कृष्णा खटीक, पूजा चुण्डावत, लक्ष्मी कुंवर, दयावती शर्मा आदि मौजूद थे।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें