📅 Wednesday, 04 November 2026 | 08:56 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,550 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,900 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर उपखण्ड पत्रकार परिषद आमेट ने जताया दुःख

📅 14 June 2025, 10:50 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर उपखण्ड पत्रकार परिषद आमेट ने जताया दुःख
Amet News : अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर उपखण्ड पत्रकार परिषद आमेट ने जताया दुःख

आमेट. उपखण्ड पत्रकार परिषद आमेट के संरक्षक बाबूलाल बाबेल, शंभूसिंह मधू, अध्यक्ष सत्यनारायण देवपुरा, महामंत्री मुबारिक अजनबी, उपाध्यक्ष राव दिलीप सिंह परिहार, प्यारेलाल प्रजापत, श्यामसुंदर वैष्णव, मोहम्मद नूर शेख, दिलीप सिंह (गोपालपुरा) किशन पालीवाल, ऊंकारलाल माली, प्रेमसिंह सिसोदिया, जयसिंह भाटी, सम्पत उजाला आदि पत्रकारों ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर अत्यंत दुख जताया है, ओर हादसे में मॢत परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए कहा की विमान हादसा अत्यंत दुखद घटना है. ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करनें की शक्ति प्रदान करने की कामना की‌.

विमान हादसे पर विधायक राठौड ने जगाया गहरा दुख

आमेट. अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने गहरा दुख जताया. विधायक राठौड ने कहा कि सरकार हर परिस्थिति में हादसे में मृतक एवं घायल हुए यात्रियों के साथ है तथा सरकार घायलों की हर संभव मदद करेगी. राठौड ने हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के साथ ही सभी मृतकों को के प्रति गहरी संवेदना व्यक्ति की तथा हादसे में घायलो के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें