Amet News : राउमावि सेफटीया के एसएमसी अध्यक्ष भोजाराम का उपखंड पर सम्मान
📅 29 January 2025, 12:54 AM
•
✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
आमेट. ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेफटीया में संचालित विद्यालय प्रबंधन समिति एसएमसी के अध्यक्ष भोजाराम गुर्जर को गणतंत्र दिवस समारोह आमेट में मुख्य अतिथि कुम्भलगढ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ व कार्यक्रम अध्यक्ष तहसीलदार देवी लाल गर्ग द्वारा सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य शैतान सिंह मीणा ने बताया कि विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष भोजाराम गुर्जर ने राउमावि सेफटीया विद्यालय के खेल मैदान को समतलीकरण करवाने हेतु ग्रामवासियों व भामाशाहों को प्रेरित कर 2 लाख रुपए की राशि एकत्र कर कार्य करवाया। उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का संचालन शिक्षक मुकेश वैष्णव व राखी आर्य ने किया।
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Amet News : राजकीय विद्यालय में बाल वाटिका बाल मेले का आयोजन : नृत्य और प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया