📅 Monday, 09 November 2026 | 12:46 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 80,999.40 ▲ +1,689.40 (+2.13%) • निफ्टी 50: 24,986.40 ▲ +449.80 (+1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,600 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,400 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : नगर पालिका मंडल आमेट द्वारा सांस्कृतिक मेलें में देर रात्रि तक चला कवि सम्मेलन

📅 23 September 2025, 11:26 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : नगर पालिका मंडल आमेट द्वारा सांस्कृतिक मेलें में देर रात्रि तक चला कवि सम्मेलन
Amet News : नगर पालिका मंडल आमेट द्वारा सांस्कृतिक मेलें में देर रात्रि तक चला कवि सम्मेलन

आमेट. नगर पालिका मंडल आमेट द्वारा आयोजित 5 दिवसीय सांस्कृतिक मेले के मद्देनजर बीती रात्री को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन का आगाज़ बड़ोदरा से आई श्रृंगार रस की कवित्री श्वेता सिंह ने मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। इससे पूर्व नगर पालिका मंडल द्वारा सभी आमंत्रित कवियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत व सत्कार किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. प्रेरणा ठाकरे (नीमच) ने “मेरे केवल होने भर से घर भी घर हो जाता है, मैं भारत की बेटी हूँ, हर जंग जीतना आता है” जैसी ओजस्वी पंक्तियाँ प्रस्तुत कीं। मनोज गुर्जर (मावली जंक्शन) ने “कहो गर्व से सनातनी, हम श्रीराम के बेटे हैं” सुनाकर सभागार को तालियों से गूंजा दिया। राहुल बजरंगी (इंदौर) ने वीर रस में “खुलकर खेले रण में, जूझे ऐसे वीर तैयार करो, भारत के हर एक घर तक संघ का विस्तार करो” जैसी पंक्तियाँ प्रस्तुत कर श्रोताओं को देशभक्ति भाव से भर दिया।

श्वेता सिंह (बड़ोदरा) ने “जिनके चेहरे बहुत भोले भाले मिले, उनके मन के सभी पृष्ठ काले मिले” जैसी मार्मिक रचना सुनाई। दिनेश देशी घी (शाजापुर) ने “माँ, महात्मा और परमात्मा इन तीनों की महिमा न्यारी है, लेकिन इन तीनों में भी माँ ही सबसे प्यारी है” जैसी भावुक पंक्तियाँ सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। अतुल ज्वाला (इंदौर) ने “मुंड कटे और रुंड लड़े, इतिहास हमें बताता है, खुद्दारी से जीना केवल राजस्थान सिखाता है” जैसी प्रस्तुति देकर खूब सराहना पाई।

विशेष आकर्षण रहे लखनऊ से आए युवा कवि राम भदावर, जिन्होंने देशभक्ति और मेवाड़ की वीरता पर आधारित कविताओं के साथ-साथ राजस्थानी भाषा में भी प्रभावशाली काव्य पाठ किया। उनकी प्रस्तुति पर पूरे पांडाल में देशभक्ति का माहौल बन गया और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कवि सम्मेलन में गौरव चौहान (इटावा), अमित शर्मा (नोएडा), सतीश आचार्य (राजसमंद), पंडित गौरव पालीवाल (कांकरोली) आदि ने देशभक्ति, श्रंगार,वीर एवं हास्य रस की एक से बढ़कर एक काव्य रचनाएँ प्रस्तुत कीं। मंच  संचालन हास्य कवि अतुल ज्वाला (राऊ, मध्यप्रदेश) ने किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री रमण कंसारा,नगर अध्यक्ष राधेश्याम खटीक, राजेंद्र लोहार, अरुण मिश्रा सहित बड़ी संख्या में नगरवासी,नगरपालिका कार्मिक व मेला अधिकारी उपस्थित रहे।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें