📅 Tuesday, 03 November 2026 | 01:57 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,692.78 ▲ +1,233.25 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,440.80 ▲ +387.70 (+1.68%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,900 • 🥈 चांदी (1kg): ₹187,400 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : राजस्थान दिवस पर पीएम श्री राउमावि आमेट में हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

📅 31 March 2025, 01:09 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : राजस्थान दिवस पर पीएम श्री राउमावि आमेट में हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
Amet News : राजस्थान दिवस पर पीएम श्री राउमावि आमेट में हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

आमेट. पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट के मित्र मंडल परिसर में राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य पर विद्यार्थीयों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी.

कार्यक्रम प्रभारी शिक्षक मुकेश वैष्णव ने बताया कि राजस्थान दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समारोह की अध्यक्षता पीएम श्री राउमावि आमेट के प्रधानाचार्य देवी लाल खटीक ने की. विशिष्ट अतिथि प्राध्यापक सम्पत लाल खटीक, राखी आर्य, नवल सिंह थे.

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा विभिन्न राजस्थानी लोकगीतों पर घूमर नृत्य, युगल नृत्य, राजस्थानी भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी. छोटे बच्चे द्वारा गवरी नृत्य के मंचन की सुन्दर प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया. कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधानाचार्य देवी लाल खटीक ने राजस्थान राज्य की स्थापना व एकीकरण पर जानकारी प्रदान की.

कार्यक्रम संयोजक मुकेश वैष्णव राजस्थान प्रदेश के रियासतों केएकीकरण में पूर्व गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के अहम योगदान को प्रतिपादित किया. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में रामावतार सैनी, नलिना चोरड़िया, कल्पना शर्मा, मीरा सैनी, पूजा शर्मा, चंचल दमामी, ज्योति कीर, चेतना बागवान आदि उपस्थित थे. 

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें