📅 Monday, 09 November 2026 | 12:41 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 80,999.40 ▲ +1,689.40 (+2.13%) • निफ्टी 50: 24,986.40 ▲ +449.80 (+1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,600 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,400 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : नगरवासियों ने आमेट एसडीएम को दिया ज्ञापन : नई नालियां बनानें की मांग की

📅 18 September 2025, 12:24 PM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : नगरवासियों ने आमेट एसडीएम को दिया ज्ञापन : नई नालियां बनानें की मांग की
Amet News : नगरवासियों ने आमेट एसडीएम को दिया ज्ञापन : नई नालियां बनानें की मांग की

आमेट. नगर के पंचायती नोहरा नदी दरवाजा रोड एवं कुम्हारो का मोहल्ला देवरा क्षेत्र के मोहल्लेवासीयो ने एसडीएम को एक ज्ञापन देकर कस्बा आमेट के पंचायती नोहरा के पास व पीछे नालियों के पानी का रिसाब बंद कराने व नयी नालियां के निर्माण करवानें की मांग की।

मोहल्लेवासीयो ने ज्ञापन में बताया कि  कस्बा आमेट में पंचायती नोहरा,नदी दरवाजा रोड व कुम्हारों के मोहल्ले की नालियां बीस-तीस वर्ष पुरानी होने से जगह-जगह से टूट गई है। जिससे पानी का रिसाव जमीन में हो रहा है। जिसके कारण मकानों की नीवें कमजोर हो रही है। जिससे मोहल्ले के एक दो पुराने मकान नीवें कमजोर होने से ढह गये है। तथा 50-60 मकानों को क्षति पहुंची है। जिससे मकानों में दरारे आ गई है। एवं कई मकान खतरे की स्थिति में आये गये है। मोहल्लेवासीयो द्वारा उक्त समस्या से नगर पालिका आमेट को अवगत करवाया गया है।

लेकिन नगर पालिका आमेट ने उक्तं मामले में कोई कार्यवाही नही की एवं बारिश के मौसम में भारी बारिश होने से मोहल्ले के मकानों की हालत खराब हो गई है। जिससे कभी भी कोई भी संगीन घटना कारित हो सकती है। नगर पालिका आमेट को दिनांक 08.सितम्बर 2025 को लिखित शिकायत की जिसका मौका मुआयना अधिकारी द्वारा दिनांक 10.सितम्बर.2025 एवं 12.सितम्बर.2025 को किया गया। परन्तु कोई कार्यवाही नही हुई एवं नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा केवल आश्वासन ही मिल रहे। हम गरीब व मध्यम वर्ग के व्यक्तियों के लिए मकानों में रहना मुश्किल हो गया है। मोहल्ले के कुछ लोग मकान खाली करके दुसरी जगह चले गये है। यदि उक्त मामले में जल्द से जल्द कोई निर्णय नही लिया तो कभी भी संगीन घटना कारित हो सकती है। कोई भी जनहानि व हमारे मकानों की हानि होगी तो नगर पालिका, प्रशासन जिम्मेदार होगा।

ज्ञापन में बताया  कि हमारे मोहल्ले की नालियों का नया निर्माण करवाया जावे एवं जो भी मकान इस नाली के पानी से क्षतिग्रस्त हुए है उन मकानों की कार्यवाही की जावे। इस अवसर पर मनसुख जैन, रमेशचन्द्र महात्मा, भंवरलाल चण्डालिया, रवि महात्मा, देवेन्द्र कोठारी, हीरालाल, कैलाश सोनी, राजु छिपा, गोटूसिह सोलंकी, प्रभूलाल, मदनलाल, लोकेश, विनोद कोठारी, नारायणलाल तेली, रोशनलाल, मीरा सोनी, दीपीका सेठ, मांगीलाल, इन्द्वमल सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित थे।

● M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें