Amet News : खेत पर काम करती महिला की सर्पदंश से मौत, पाँच छोटे बच्चों के सिर से उठा माँ का साया
आमेट. समिपवर्ती ग्राम काजी गुड़ा में मंगलवार सुबह खेत पर कार्य करतें समय एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका गंगा देवी (35) पत्नी सोहनलाल भील,मूल निवासी देवाजी का गुड़ा,पिछले कुछ महीनों से अपने परिवार के साथ काजी गुड़ा में सज्जन सिंह राजपूत के खेत पर सिजारे से खेती कर रही थी।
मंगलवार सुबह गंगा देवी मक्का की फसल की पिलाई कर रही थी। इस दौरान वह खेत की मेड पर बैठी थी। कि अचानक पास में बैठे सांप ने उसे डस लिया। परिजन तुरंत निजी वाहन से उसे आमेट उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि गंगा देवी के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। उनके पाँच छोटे बच्चे हैं। जिनमें सबसे छोटा बेटा मात्र एक वर्ष का है। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर है।
M. Ajnabee, Kishan paliwal
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आमेट के नंदी गौशाला, प्रांगण आगरिया में महावीर इंटरनेशनल मैत्री वीरा ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया
कुंभलगढ़-आमेट विधानसभा क्षेत्र में 21 नॉन पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण के लिए 992 लाख रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी
Amet News : हजरत दीवाना शाह दरगाह में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए दवा छिड़काव और विशेष स्वच्छता अभियान चलाया