📅 Sunday, 01 November 2026 | 08:00 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
आमेट

आमेट समाचार : बसंत पंचमी पर किया सरस्वती पूजन, बच्चे हुए खुश

📅 17 February 2021, 02:02 AM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट समाचार : बसंत पंचमी पर किया सरस्वती पूजन, बच्चे हुए खुश
आमेट समाचार : बसंत पंचमी पर किया सरस्वती पूजन, बच्चे हुए खुश

आमेट । विद्या की देवी सरस्वती के प्राकट्योत्सव पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आक्या में मुंबई से आए भामाशाह के सानिध्य में सरस्वती पूजन कर बच्चों को फल व मिठाई वितरित की गई। प्रवासी उद्यमी सुनील गेलड़ा व वीर वर पत्ता गौरव संस्थान के सचिव मुकेश सिरोया के सानिध्य में सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धूप बत्ती, पुष्प, आम्र पत्र से पूजन किया गया। फिर बच्चों ने सामूहिक रूप से सरस्वती वंदना व मंत्रो का उच्चारण कर विद्या देवी की स्तुति की। इस अवसर पर गेलड़ा ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखारना चाहिए। मुकेश सिरोया ने कहा कि बच्चों को राष्ट्र व समाज सेवा का संकल्प व संस्कार विद्यालय जीवन में ही मिलता हैं। अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से तिलक उपरणा से परम्परागत स्वागत किया गया। गेलड़ा परिवार की ओर से बसंत पंचमी पर बच्चों को मिठाई व फल का वितरण किया गया। इस दौरान कृष्ण कुमार, गोकुलराम बुनकर, सुरेंद्र सिंह, गणपत लाल चौधरी, जितेंद्र कुमार, पंकज गाडरी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे। 

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें