📅 Thursday, 10 September 2026 | 06:26 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,764.23 ▼ -1,368.57 (-1.80%) निफ्टी 50: 23,431.50 ▼ -347.70 (-1.46%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,130 🥈 चांदी (1kg): ₹226,700 🌤️ उज्जैन: 22°C (हल्के बादल)
उज्जैन

चार्जिंग पर लगे मोबाइल के फटने से बुजुर्ग की मौत

📅 01 March 2023, 01:29 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
चार्जिंग पर लगे मोबाइल के फटने से बुजुर्ग की मौत
चार्जिंग पर लगे मोबाइल के फटने से बुजुर्ग की मौत

उज्जैन :

मध्य प्रदेश के उज्जैन में चार्जिंग पर लगे मोबाइल के फटने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. मामला बड़नगर का है, जहां सोमवार की रात को 68 वर्षीय दयाराम बारोड़ अपने घर पर मोबाइल को चार्ज करने के लिए लगाए हुए थे. इसी दौरान वो फोन पर बात भी कर रहे थे. अचानक विस्फोट हुआ और उनके सिर से लेकर सीने तक के हिस्से चीथड़ों में बदल गए.

पुलिस के अनुसार दयाराम को अपने एक मित्र के साथ इंदौर जाना था और उन्होंने रेलवे स्टेशन पर जाकर टिकट बुक कराया था. उसके बाद उनकी जब अपने मित्र से फोन पर बात हुई तभी यह हादसा हो गया. उनकी मौके पर ही मौत हो गई. आशंका इस बात की जताई जा रही है कि उनके घर के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है और मोबाइल का संपर्क होने से यह हादसा हुआ.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें