📅 Thursday, 08 October 2026 | 09:16 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,638.70 ▼ -429.10 (-0.59%) • निफ्टी 50: 22,603.05 ▼ -173.05 (-0.76%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,810 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,400 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
उज्जैन

CM बनते ही मोहन यादव ने किया बड़ा कारनामा ... उज्जैन में बिताई पहली रात, मिथक को तोड़ा, कहा- 'महाकाल हैं मेरे पिता...',

📅 17 December 2023, 11:59 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
CM बनते ही मोहन यादव ने किया बड़ा कारनामा ... उज्जैन में बिताई पहली रात, मिथक को तोड़ा, कहा- 'महाकाल हैं मेरे पिता...',
CM बनते ही मोहन यादव ने किया बड़ा कारनामा ... उज्जैन में बिताई पहली रात, मिथक को तोड़ा, कहा- 'महाकाल हैं मेरे पिता...',

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश की कमान संभाल ली है। सीएम की कुर्सी पर बैठते ही मोहन यादव एक्शन मोड में है। इस बीच मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव पहली बार अपने गृहनगर उज्जैन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उज्जैन से जुड़े एक मिथक को भी तोड़ दिया।

सीएम मोहन यादव ने तोड़ा मिथक

दरअसल, उज्जैन को लेकर ऐसा माना जाता है कि यहां कोई भी मुख्यमंत्री में रात्रि विश्राम नहीं करता है। इसका एक बड़ा कारण बाबा महाकाल है। माना जाता है कि उज्जैन के राजा महाकाल हैं इसलिए यहां कोई भी सीएम रात के समय नहीं रूकता है। हालांकि, मोहन यादव ने इस मिथक को तोड़ते हुए उज्जैन में रात्रि विश्राम किया।

मेरे पिता हैं बाबा महाकाल- मोहन यादव

वहीं, इस बारे में जब सीएम मोहन यादव से सवाल पूछा गया तो उनका कहना था कि मैं उज्जैन का बेटा हूं और बाबा महाकाल मेरे पिता हैं। मैं महाकाल के मुख्य सेवक के रूप में काम कर रहा हूं, ना कि सीएम के रूप में।

अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे सीएम मोहन यादव

बता दें कि उज्जैन दौरे पर मुख्यमंत्री आज जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वह उज्जैन के विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी लेंगे। सीएम के दौरे को देखते हुए उज्जैन में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें