📅 Tuesday, 15 September 2026 | 09:17 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,003.82 ▼ -777.94 (-1.04%) निफ्टी 50: 23,118.60 ▼ -279.50 (-1.19%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,350 🥈 चांदी (1kg): ₹238,800 🌤️ उज्जैन: 26°C (हल्के बादल)
उदयपुर

पिता चाहता था कि बेटा बड़ा गुंडा बने : चौंकाने वाला खुलासा

📅 26 August 2024, 01:26 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पिता चाहता था कि बेटा बड़ा गुंडा बने : चौंकाने वाला खुलासा
पिता चाहता था कि बेटा बड़ा गुंडा बने : चौंकाने वाला खुलासा

उदयपुर. राजस्थान के उदयपुर में बीते दिनों सरकारी स्कूल के दसवीं क्लास के छात्र देवराज की उसके सहपाठी ने चाकू मार कर हत्या कर दी थी. इस मामले में पुलिस पूछताछ में बड़ा चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इसमें सामने आया कि आरोपी छात्र का पिता अपने बेटे को बड़ा गुंडा बनना चाहता था. इसलिए वह उसे अपराध करने के लिए लगातार प्रेरित कर रहा था. आरोपी के पिता ने ही अपने बेटे को 400 रुपए में चाइनीज चाकू खरीद कर दिया था. इसके बाद से आरोपी छात्र धौंस जमाने के लिए हर समय चाकू रखकर घूमता था.

पिता चाहता था कि बेटा बड़ा गुंडा बने

छात्र देवराज की हत्या के मामले में जिस दिन आरोपी ने चाकू से हमला किया था, उसी दिन 16 अगस्त 2024 को उसे और उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में आरोपी छात्र को बाल सुधार गृह भेजा गया है, जबकि पुलिस आरोपी के पिता से लगातार पूछताछ रही थी. इस मामले में पूछताछ के बाद सामने आया कि आरोपी का पिता भी एक सटोरिया है, जो अपने बेटे को बड़ा गुंडा बनना चाहता था. वह उसे अपराध करने के लिए लगातार उकसा रहा था. अपने पिता की प्रेरणा पाकर ही आरोपी ने सहपाठी देवराज से लड़ाई करने के बाद चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी. 

इधर, पूछताछ पूरी होने पर आरोपी पिता को कोर्ट ने जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ भी पुलिस में पहले से ही दो मामले दर्ज है. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पिता अपने बेटे को गुंडा बनाने के लिए लगातार प्रेरित कर रहा था. इसको लेकर उसने ही 400 में चाइनीज चाकू दिलाया. अपने पिता की प्रेरणा के कारण आरोपी छात्र के हौसले बुलंद हो गए. वह धौंस जमाने के लिए हर समय चाकू लेकर घूमता था.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें