क्रिकेटर ऋषभ पंत के ब्रेन और स्पाइन की MRI रिपोर्ट आई : जानिए हेल्थ अपडेट
नई दिल्ली : ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हुए कार हादसे में गंभीर रुप से जख्मी हो गए थे. उनके शरीर के कई हिस्सों में चोट आई थी. प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. हर कोई इस क्रिकेटर की सलामती की दुआ कर रहा है. इस बीच, उनके हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट आया है. उनके ब्रेन और रीढ़ की हड्डी की एमआरआई स्कैन की रिपोर्ट नॉर्मल आई है. यानी उन्हें दिमाग और और रीढ़ की हड्डी में किसी तरह की गहरी चोट नहीं आई.
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पता लगाने के लिए कि पंत को दिमाग और रीढ़ की हड्डी में कहीं कोई चोट तो नहीं आई है. इसके लिए उनका एमआरआई स्कैन कराया गया था. लेकिन, रिपोर्ट में सबकुछ सामान्य आया है. रुड़की के पास हुए इस सड़क हादसे में पंत के चेहरे पर भी चोट आई थी. उन्होंने अपने कटे-फटे घावों और खरोचों को ठीक करने के लिए प्लास्टिक सर्जरी भी करवाई है.
दर्द और सूजन के कारण पंत के टखने और घुटने का एमआरआई स्कैन एक दिन के लिए टाल दिया गया है. देहरादून के मैक्स अस्पताल में जो डॉक्टर पंत का इलाज कर रहे हैं, उन्हें आशंका है कि विकेटकीपर के दाएं घुटने में लिगामेंट इंजरी हुई है. इसलिए घुटने के ऊपर स्प्लिंटेज किया गया है. वहीं, उनके दाएं टखने में भी लिगामेंट इंजरी की आशंका है. फिलहाल, पंत की हालत स्थिर, वो होश में हैं और बातचीत कर रहे हैं.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
FIFA U-15 World Cup : इंडिया टीम का शानदार प्रदर्शन : कैमरून को हराकर अंडर-15 विश्व कप में दूसरी जीत
IND vs WI 3rd T20 : भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया : इंदौर में तीसरे टी-20 में अर्शदीप सिंह को 3 विकेट
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम सीफर्ट की न्यूजीलैंड की वनडे टीम में वापसी