एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया
नई दिल्ली.
भारत के आगे एक बार फिर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने सरेआम सरेंडर कर दिया. टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी के बाद एशिया कप 2025 में भी भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया. भारी बवाल और भारत में बॉयकॉट की मांग के बीच खेले गए इस मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया ने दमदार गेंदबाजी की मदद से पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया.
भारत और पाकिस्तान के बीच जंगी माहौल और बिगड़ते रिश्तों की वजह से तमाम विरोध के बावजूद क्रिकेट मैच एशिया कप में खेला गया. मैच में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. जवाब में पाकिस्तान की टीम ने जैसे-तैसे 20 ओवर में 127 रन 9 विकेट खोकर बनाए. भारत की ओर से एक बार फिर से कुलदीप यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया और 3 विकेट झटके. वहीं 2-2 विकेट अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने झटके. इसके अलावा पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने 40 और शाहीन अफरीदी ने नाबाद 33 रन की पारी खेली. जवाब में टीम इंडिया ने 25 गेंद पहले इस टारगेट को चेज कर लिया. टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 47 रन की पारी खेली. वहीं 31-31 रन अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने बनाए.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
FIFA U-15 World Cup : इंडिया टीम का शानदार प्रदर्शन : कैमरून को हराकर अंडर-15 विश्व कप में दूसरी जीत
IND vs WI 3rd T20 : भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया : इंदौर में तीसरे टी-20 में अर्शदीप सिंह को 3 विकेट
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम सीफर्ट की न्यूजीलैंड की वनडे टीम में वापसी