📅 Wednesday, 25 November 2026 | 03:20 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,435.99 ▼ -1,483.71 (-1.77%) • निफ्टी 50: 25,349.65 ▼ -450.95 (-1.75%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹122,200 • 🥈 चांदी (1kg): ₹147,500 • ☀️ उज्जैन: 16°C (साफ आसमान)
खेल

भारत और न्यूजीलैंड वनडे मैच बारिश के कारण रद्द : न्यूजीलैंड सीरीज में 1-0 से आगे

📅 27 November 2022, 02:31 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भारत और न्यूजीलैंड वनडे मैच बारिश के कारण रद्द : न्यूजीलैंड सीरीज में 1-0 से आगे
भारत और न्यूजीलैंड वनडे मैच बारिश के कारण रद्द : न्यूजीलैंड सीरीज में 1-0 से आगे

हेमिल्टन : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेमिल्टन में रविवार को खेला गया वनडे मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया. न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी. भारत ने 4.5 ओवर में बिना विकेट खोए 22 रन बनाए थे कि बारिश शुरू हो गई. लेकिन इसके बाद फिर बारिश शुरू हो गई और अंपायरों ने मैच को रद्द करने का फैसला किया.

3 घंटे 47 मिनट बाद जब खेल दोबारा शुरू हुआ तो इसे प्रति पारी 29-29 ओवर का कर दिया गया. 8 ओवर का खेल और हुआ तो फिर बारिश शुरू हो गई. इसके बाद मैच मुमकिन नहीं हो सका और इसे रद्द कर दिया गया.

शुभमन गिल (42 गेंद पर 45 रन) और सूर्यकुमार यादव (25 गेंद पर 34 रन) नाबाद रहे. कप्तान शिखर धवन 10 गेंद पर 3 रन बनाकर मैट हैनरी की गेंद पर आउट हुए. न्यूजीलैंड के लिए एकमात्र विकेट मैट हेनरी ने लिया. इस तरह तीन मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड की 1-0 की बढ़त कायम है. तीसरा वनडे 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल