📅 Friday, 25 September 2026 | 10:27 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▼ -932.46 (-1.25%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▼ -306.30 (-1.31%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,450 • 🥈 चांदी (1kg): ₹243,000 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
इंदौर

शोक संदेश : पालीवाल समाज इंदौर की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती लीलाबाई जोशी का निधन

📅 20 March 2026, 02:16 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शोक संदेश : पालीवाल समाज इंदौर की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती लीलाबाई जोशी का निधन
शोक संदेश : पालीवाल समाज इंदौर की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती लीलाबाई जोशी का निधन

इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवक श्री भगवानलाल जोशी (गांव. साकरोदा) की धर्मपत्नी श्रीमती लीलादेवी जोशी का कल दिनांक 19 मार्च 2026 गुरुवार को निधन हो गया है, जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 20 मार्च 2026 शुक्रवार को निज निवास 779/डी ब्लॉक, विजया महेंद्रा अपार्टमेंट, मनीषपूरी कॉलोनी (साकेत नगर के पास) इंदौर, मध्य प्रदेश से सुबह 9ः30 बजे प्रस्थान होकर खजराना मुक्तिधाम जाएगी.

आप सर्वश्री शरद जोशी की पूज्यनीय माताजी एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री सदाशिव जी जोशी (श्रीराम जिम खजराना) की छोटी बहन तथा मयंक जोशी की दादीजी, गोपाल जोशी, गणेश जोशी, राजेश जोशी, मोहन जोशी की काकीजी और विष्णु जोशी, बंटी जोशी, मुकेश जोशी, राहुल जोशी, उमेश जोशी, शुभम जोशी की दादीजी थी.

उक्त जानकारी समाजसेवी श्री सुरेश भोलीराम जी दवे एवं प्रबंध संपादक श्री अनिल बागोरा ने पालीवाल वाणी को दी.

दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं जोशी परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति ॐ

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें