इंदौर
Indore City : इंदौर के आईनॉक्स सपना संगीता में फिल्म रुकी, दर्शकों का फूटा गुस्सा
paliwalwani
इंदौर. शहर के सपना संगीता स्थित आईनॉक्स मल्टीप्लेक्स में फिल्म का शो बीच में रुकने पर दर्शकों ने जमकर हंगामा कर दिया। अचानक फिल्म बंद होने से नाराज दर्शकों ने थिएटर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और टिकट के पैसे वापस करने की मांग की।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फिल्म चल रही थी तभी तकनीकी समस्या के चलते स्क्रीनिंग रोक दी गई। काफी देर तक फिल्म दोबारा शुरू नहीं होने पर दर्शकों का गुस्सा फूट पड़ा और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
बताया जा रहा है कि कुछ दर्शकों ने सीट छोड़कर बाहर आकर विरोध जताया, वहीं कई लोगों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। मौके पर मौजूद स्टाफ ने दर्शकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन मामला बढ़ता गया।
गौरतलब है कि इससे पहले भी इंदौर के सिनेमाघरों में फिल्म प्रदर्शन को लेकर विवाद और विरोध देखने को मिले हैं, जिनके चलते शो तक रद्द करने की नौबत आ चुकी है।





