📅 Wednesday, 04 November 2026 | 08:54 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,550 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,900 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

श्री माँ कालिका मंदिर दड़वल में नवनिर्मित दरवाजा एवं सीढ़ी के प्रतिष्ठा का आयोजन संपन्न

📅 14 July 2025, 12:11 PM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री माँ कालिका मंदिर दड़वल में नवनिर्मित दरवाजा एवं सीढ़ी के प्रतिष्ठा का आयोजन संपन्न
श्री माँ कालिका मंदिर दड़वल में नवनिर्मित दरवाजा एवं सीढ़ी के प्रतिष्ठा का आयोजन संपन्न

मांँ के दरबार में भक्तों की कमी नहीं, उमड़ी ग्रामीणों भीड़ 

दड़वल. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के ऊर्जावान समाजसेवी एवं शिवम स्टूडियों के संचालक श्री शिव जोशी एवं गौभक्त प्रेमी श्री राजेश पुरोहित ने पालीवाल वाणी को बताया कि श्री माँ कालिका मंदिर दड़वल में नवनिर्मित दरवाजा एवं सीढ़ी के प्रतिष्ठा के अवसर पर दो दिवसीय मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 12 जुलाई 2025 शनिवार को रात्रि जागरण, पूजा-अर्चना से शुरूआत हुई. दिनांक 13 जुलाई 2025 रविवार को हवन पूजन, पूजा आरती प्रात : 9.00 बजे से प्रारंभ होकर विधि विधान से धार्मिक मंत्रोच्चचार से अनुष्ठान हुआ. प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया. 

श्री माँ कालिका मंदिर दड़वल में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. मंदिर परिसर भक्ति, उत्साह और आस्था से सराबोर रहा. मांँ के दरबार में भक्तों की कमी नहीं, उमड़ी धार्मिक ग्रामीणों की भीड में आनंदमय जयघोष गूंजते रहे, पूरा वार्तावरण धार्मिक माहौल में छा गया. 

प्रतिष्ठा श्रावण वदी 13 जुलाई 2025 को प्रात : 11.00 बजे संपन्न हुई और महाप्रसादी दिनांक 13 जुलाई 2025 रविवार को प्रात 11.00 बजे आयोजित की गई. आयोजन में दुर-दराज से धार्मिक समाजसेवी यजमान के रूप में पधारें सभी माननीयजनों का आदर पूर्वक जोशी परिवार ने स्वागत सत्कार कर आनंदित कर दिया.  

इंदौर के समाजसेवक एंव आरोग्य मेडिकल के संचालक और माँ के परम भक्त श्री नरेंद्र कुमार जोशी, श्री विकास जोशी एवं श्री विशाल जोशी द्वारा माता जी के चरणों में भेंट स्वरूप मंदिर मार्ग की नवनिर्मित सीढ़ियां एवं भव्य द्वार का निर्माण करवाया गया. 

कार्यक्रम के आयोजक श्री नरेन्द्र पिता शंकरलाल जोशी, जमना-नरेन्द्र जोशी, समता-विकास जोशी, रूचि-विशाल जोशी, चरण रूद्वाक्ष जोशी, सोहम जोशी एवं समस्त जोशी परिवार दड़वल ने श्री माँ कालिका मंदिर दड़वल के नवनिर्मित दरवाजा एवं सीढ़ी के प्रतिष्ठा मांगलिक कार्यक्रम में पधारे सभी आत्मीय समाजजनों का आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम के व्यस्थापक जय भवानी मित्र मंड़ल एवं समस्त ग्रामवासी दड़वल ने की, जिसकी सराहनीय सेवाएं अतुल्य रही. जिसकी प्रशंसा सभी जनों ने की. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें