गणतंत्र दिवस पर राजसमंद में उल्लेखनीय सेवाएँ प्रदान करने वाले सम्माननीय प्रतिभा सम्मानित
राजसमंद. राजसमंद विधायक श्रीमति दिप्ती माहेश्वरी ने पालीवाल वाणी को बताया कि लोकतंत्र के महापर्व 77वें गणतंत्र दिवस के पावन एवं शुभ अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में सहभागी होकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट, सराहनीय एवं उल्लेखनीय सेवाएँ प्रदान करने वाली सम्माननीय प्रतिभाओं को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस गरिमामय समारोह में पुलिस बल, गृह रक्षा दल, एनसीसी कैडेट्स तथा विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत अनुशासित परेड, सामूहिक पीटी प्रदर्शन एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन को हर्ष, गौरव एवं राष्ट्रीय चेतना से अभिभूत कर दिया। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा प्रेषित प्रेरणास्पद अभिभाषण का श्रवण किया।
समारोह के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शित आकर्षक, सृजनात्मक एवं संदेशपरक झांकियों का अवलोकन किया तथा उत्कृष्ट झांकियों को पारितोषिक प्रदान कर प्रोत्साहित किया।
इस ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय गौरव के अवसर पर उपस्थित समस्त जिला प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यार्थियों, जिला व मण्डल पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों को राष्ट्रीय महापर्व गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ प्रेषित की।

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पिपलांत्री का चुनावी फैसला : हार-जीत से परे, विकास और लोकतंत्र की एक नई बहस : पूर्व सरपंच श्याम सुंदर पालीवाल का चुनाव हारना...कल्पना से परे
नवीन पालीवाल पिपलांत्री के नए सरपंच बने, सोशल मीडिया का अहम रोल: चुनाव के दौरान मैं इस नाराजगी को समझ नहीं सका: पद्म श्री, पूर्व सरपंच श्री श्याम सुंदर पालीवाल