📅 Friday, 18 September 2026 | 02:30 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,314.59 ▲ +310.79 (+0.42%) निफ्टी 50: 23,270.60 ▲ +152.00 (+0.66%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,570 🥈 चांदी (1kg): ₹246,200 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
राजसमन्द

गणतंत्र दिवस पर हार्दिक राणा बढ़ाएंगे राजसमंद का मान

📅 25 January 2026, 01:07 AM ✍️ indoremeripehchan.in ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गणतंत्र दिवस पर हार्दिक राणा बढ़ाएंगे राजसमंद का मान
गणतंत्र दिवस पर हार्दिक राणा बढ़ाएंगे राजसमंद का मान

Annu Rathore रुद्रांजली

राजसमंद.

राजसमंद जिले के रीछेड से प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त करने वाले हार्दिक राणा, जो कि वर्तमान में मोहन लाल सुखाडिया विश्वविद्यालय, उदयपुर में अध्ययनरत है, दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के परेड में भाग लेंगे.

हार्दिक राणा के पिता राधेश्याम राणा पेशे से अध्यापक तथा राजसमंद जिला स्तरीय स्काउट गाइड मुख्यालय के हेड कमिश्नर  हैं, और माता निर्मला राणा भी राजसमंद स्काउट गाइड जिला मुख्यालय पर हैड क्वाटर ओपन गाइड यूनिट संचालित करती है.

हार्दिक ने बचपन से ही उनके मन में देशभक्ति का बीजारोपण करने का श्रेय अपने माता और पिता को दिया. नई दिल्ली मे सोमवार को आयोजित होने वाली गणतन्त्र दिवस समारोह की परेड में 6 राज एयर विंग NCC स्क्वाड्रन कैडेट के रूप मे भाग लेकर हार्दिक न केवल कुम्भलगढ वरन संपूर्ण मेवाड़ का नाम रोशन करेंगे.

हार्दिक उदयपुर विंग कमांडर नटराज डागुर के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व मे अपना प्रदर्शन करेंगे और वह स्काउट में राज्य स्तरीय पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके है. नई दिल्ली के मुख्य समारोह मे राजस्थान दल द्वारा परेड, ऑल इंडिया गार्ड ऑफ ऑनर एवं प्रधान मंत्री रैली मे cwo- द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी.

मुख्य समारोह की तैयारी के लिए पहले जयपुर एवं इसके बाद नई दिल्ली मे 45 दिन से सभी कैडेट्स कड़ी मेहनत के साथ तैयारी कर रहे हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें