📅 Tuesday, 03 November 2026 | 05:52 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,692.78 ▲ +1,233.25 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,440.80 ▲ +387.70 (+1.68%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,910 • 🥈 चांदी (1kg): ₹187,800 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

होली स्नेह मिलन व अधिवेशन में कहा रावत-राजपुत समाज अपने गौरवशाली इतिहास को कायम रखे-श्री हरि सिंह सूजावत

📅 01 April 2019, 05:47 AM • ✍️ jaswant singh mandawar...✍ • ⏱️ 7 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
होली स्नेह मिलन व अधिवेशन में कहा रावत-राजपुत समाज अपने गौरवशाली इतिहास को कायम रखे-श्री हरि सिंह सूजावत
होली स्नेह मिलन व अधिवेशन में कहा रावत-राजपुत समाज अपने गौरवशाली इतिहास को कायम रखे-श्री हरि सिंह सूजावत

? रावत-राजपूत क्षत्रियता के साथ स्वाभिमान का प्रतीक

कोटा। राजस्थान रावत-राजपूत महासभा व रावत-राजपूत महासभा समिति कोटा के संयुक्त तत्वावधान में भीतरिया कुंड कोटा में होली स्नेह मिलन व अधिवेशन स्थानीय शाखा अध्यक्ष श्री आसूसिंह चौहान की अध्यक्षता तथा महासभा प्रदेशाध्यक्ष श्री हरि सिंह सुजावत के मुख्य आथित्य में संपन्न हुआ।

विशिष्ट अतिथि महिला प्रदेशाध्यक्ष प्यारी रावत, प्रदेश संयोजक गोपाल सिंह पीटीआई, कोषाध्यक्ष किशन सिंह सुजावत, प्रदेश मीडिया संयोजक जसवंत सिंह मंडावर, युवा प्रदेशाध्यक्ष, संयोजक नरेंद्र सिंह बामनहेड़ा, वरिष्ठ महामंत्री मनोहर सिंह फुलाद, पूर्व कॉलेज अध्यक्ष अजयराज सिंह चौहान थे। समारोह में कुलदेवी आशापुरा माता व सम्राट पृथ्वीराज चौहान के छायाचित्र पर तिलक, माल्यार्पण व दीप प्रवज्जलन कर किया। इसके बाद भारत- पाक सीमा पर मगरा क्षेत्र के शहीद सैनिक परवेज को दो मिनट मौन रख कर श्रदांजलि दी गई।

? समाज की गतिविधयों में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील-प्यारी रावत

स्वागत उदबोधन घीसा सिंह ने देते हुए हाड़ौती कोटा में पदाधिकारियों संरक्षक लक्ष्मण सिंह लोटियाना, पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह नानना ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए महासभा प्रदेशाध्यक्ष हरि सिंह सुजावत ने समाज के गौरवशाली इतिहास को कायम रखने के साथ स्वाभिमान को बनाये रखने का आह्वान किया। समाज संगठित रहने, शैक्षणिक क्षेत्र में गुणात्मक सुधार करने, कुरीतियों से दूर रहने का संदेश देते हुए शैक्षणिक नगरी कोटा में शीघ्र समाज के भवन, छात्रावास की बात कही। महिला प्रदेशाध्यक्ष प्यारी रावत ने समाज की गतिविधयों में बढ़ चढ़कर भाग लेने, व्यसन से दूर रहने की बात कही। समाज के नाम को रोशन करने हेतु शिक्षा पर जोर देने आह्वान किया। प्रदेश संयोजक गोपाल सिंह पीटीआई ने मगरा व रावत-राजपूत देश की सीमाओं शहीद होने वाले वीरों की गाथाओं के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर युवा गोपाल सिंह गहलोत, नरेंद्र सिंह बामनहेडा, रावतभाटा सर्कल अध्यक्ष शंकर सिंह, नरेंद्र सिंह कोट किराना आदि ने भी संबोधित किया। आभार शाखा अध्यक्ष आशु सिंह चौहान ज्ञापित करते हुए समाज की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। संचालन प्रदेश मीडिया संयोजक जसवंत सिंह मंडावर, शाखा महामंत्री हीरा सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर प्रतिभावान विद्यार्थियों व भामाशाह का सम्मान भी किया गया।

? जमकर खेली प्यार की होली-खुशहाल जीवन की कामना की

समारोह में महिला- पुरुषों ने जमकर एक दूसरे के साथ गुलाल खेला। एक दूसरे को गुलाल लगाते हूए गले मिलकर स्वस्थ खुशहाल जीवन की कामना की। इस अवसर पर भामाशाह लक्ष्मण सिंह पंवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोहन सिंह बलाड़, कोषाध्यक्ष दलपत सिंह, दिनेश सिंह, शांता कंवर, जगवीर सिंह कचोलिया, कमला कंवर, मुकेश सिंह लगेतखेड़ा, श्रवण सिंह बगड़ी, नरेंद्र सिंह काछबली, प्रकाश सिंह फुलाद, नंदा सिंह, पंकज सिंह, भीम सिंह, पप्पू सिंह नाई कला, नेत सिंह पंवार, लीला कंवर, भंवर सिंह पुनेरा, गीता कंवर, सरदार सिंह, दुर्गेश सिंह, प्रेम सिंह मेवासा, लाल सिंह नानना, महेंद्र सिंह पुनेरा, प्रेम सिंह सुजावत, घीसा सिंह कालिंजर, नेनु सिंह दुर्गावास, रूप सिंह गारद, प्यारी कंवर, अशोक सिंह, ओंकार सिंह, नेनु सिंह माना राजोर, हेम सिंह लोटियाना, सुरेंद्र सिंह बगड़ी, हीरा सिंह कचोलिया, शंभू सिंह आदि समाज बंधु मौजूद थे।

? मगरे के शहीदों को किया याद

रावत- राजपूत समाज के दिवेर युद्ध, प्रथम स्वतंत्रता संगराम, प्रथम विश्वयुद्ध, द्वितीय विश्वयुद्ध, स्वतन्त्रता आंदोलन, 1961, 1972 व 1999 के युद्ध मे शहीद हुए हजारों शहीदों को याद किया तथा मगरे के वीर जांबाज को कश्मीर में शहीद परवेज को याद कर श्रदांजलि दी गई। उपरोंक्त जानकारी पालीवाल वाणी को प्रदेश मीडिया संयोजक, राजस्थान रावत-राजपूत महासभा ने दी।
पालीवाल वाणी ब्यूरो-jaswant singh mandawar...✍
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
*▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*
*▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...*

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें