भामाशाह मंजुला शंकरलाल कोठारी ने विद्यालय में प्रिंटर भेंट किया
राजसमंद. खमनोर ब्लॉक में स्थित राउप्रावि उदावतों की भागल में सोमवार को मोलेला गाँव के निवासी एवं मुम्बई प्रवासी मंजुला कोठारी पत्नी शंकरलाल कोठारी ने विद्यालय में ऑनलाइन शिक्षण कार्य के सुचारू रूप से संचालन करने के लिए प्रिंटर मशीन निःशुल्क भेंट की. विद्यालय के संस्था प्रधान प्रेमशंकर श्रीमाली ने बताया कि कोविड 19 की महामारी के चलते विद्यालय बंद होने से शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्माइल 3.0 की गतिविधियों का प्रभावी संचालन करने हेतु विद्यार्थियों को ऑनलाईन व ऑफलाईन शिक्षण कार्य कराने हेतु प्रिंटर की सख्त आवश्यकता को देखते हुए पंचायत क्षेत्र के मोल़ेला निवासी कोठारी परिवार से संस्था प्रधान श्रीमाली ने विद्यालय में ऑनलाईन शिक्षण कार्य करने में एक आ रही समस्या के बारे में अवगत कराते हुए विद्यालय में एक प्रिंटर की आवश्यकता हेतु सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेरित किया. जिस पर कोठारी परिवार ने अपने माता-पिता स्वर्गीय बाबूबाई एवं पूनमचंद कोठारी की पुण्य स्मृति में बच्चों को ऑनलाईन व ऑफलाईन शिक्षण कार्य संपादित करने के लिए चौदह हजार रूपये मूल्य की प्रिंटर मशीन निःशुल्क भेंट की. इस अवसर पर राप्रावि भोपा की भागल के संस्था प्रधान कृष्ण गोपाल गुर्जर व समस्त शिक्षक भी उपस्थित थे. अंत में संस्था प्रधान श्रीमाली ने भामाशाह कोठारी परिवार का आभार व्यक्त कर मेवाड़ी परंपरानुसार उपरणा ओड़ा कर व श्रीनाथजी की छवि भेंटकर बहुमान किया गया. स्वतंत्र पत्रकार सेमा(हल्दीघाटी)
● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क - राजेन्द्र प्रसाद श्रीमाली...✍️
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पिपलांत्री का चुनावी फैसला : हार-जीत से परे, विकास और लोकतंत्र की एक नई बहस : पूर्व सरपंच श्याम सुंदर पालीवाल का चुनाव हारना...कल्पना से परे
नवीन पालीवाल पिपलांत्री के नए सरपंच बने, सोशल मीडिया का अहम रोल: चुनाव के दौरान मैं इस नाराजगी को समझ नहीं सका: पद्म श्री, पूर्व सरपंच श्री श्याम सुंदर पालीवाल
जनता का शासन भ्रष्टाचार पर अंतिम प्रहार बामन टुकड़ा में इस बार जनता लाएगी अपना राज : प्रकाश प्रजापति