अत्यधिक तनाव की वजह से नीट की छात्रा ने की खुदकुशी
कोटा. कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने सोमवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार की सुबह परिजनों को जानकारी लगी। बुधवार को छात्रा का पोस्टमार्टम हुआ और वहीं कोटा में उसका अंतिम संस्कार किया गया। आत्महत्या की वजह तनाव मानी जा रही है। शाहपुर टढ़ा सरपंच अनिल जैन की छोटी पुत्री राशि जैन 19 वर्ष दो साल से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। सोमवार-मंगलवार की रात्रि उसने फांसी लगा ली। मंगलवार को सुबह 11 बजे पिता अनिल जैन को जानकारी लगी। वह अन्य साथियों के साथ तत्काल कोटा के लिए निकले।
हास्टल वार्डन ने खिड़की से कमरे में देखा तो छात्रा फंदे पर लटकी हुई नजर आई। वार्डन ने इसकी सूचना छात्रावास के मालिक को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और एमबीएस अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया। कमरे में किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया पढ़ाई का दबाव और तनाव आत्महत्या का कारण माना जा रहा है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
नाथद्वारा में पुरानी राजनीति के होर्डिंग पोस्टर ध्वस्त, नए चेहरों पर जनता का अटूट विश्वास, काम किया है तो प्रचार कैसा, जनता खुद देगी जवाब
संत एच आर पालीवाल चातुर्मास बीस फीट लोह सांकल धारण एवं पत्थर गिट्टी का बिछोना का संकल्प लेकर विश्व कल्याण का संदेश
साकेत साहित्य संस्थान कोर कमेटी की बैठक संपन्न : 25 वें स्थापना दिवस को भव्य बनाने का संकल्प : श्री छगनलाल प्रजापत नए कोषाध्यक्ष बने