बीते 24 घंटो में फुलेरा तहसील में सर्वाधिक 117 मिली मीटर वर्षा, माउन्ट आबू में 109.4 मिली मीटर बारिश हुई
📅 16 August 2020, 01:01 AM
•
✍️ Paliwalwani
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
जयपुर। राज्य में बीते 24 घंटों में सर्वाधिक 117 मिली मीटर वर्षा जयुपर जिले की फुलेरा तहसील में दर्ज की गई। सिरोही जिले के माउन्ट आबू व माउन्ट आबू तहसील में भी 109.4 मिली लीटर बारिश हुई।
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार अलवर जिले की राजगढ़ तहसील में 84 मिली मीटर, टोेंक जिले के लाम्बा हरिसिंह क्षेत्र, सिरोही के ओरा टैंक एवं सवाई माधोपुर की बामनवास तहसील में में 80 मिली मीटर, धौलपुर के उर्मिला सागर में 77 मिली मीटर तथा उदयपुर के सेई डेम में 70 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई।
इसी प्रकार जयपुर जिले की मौजमाबाद तहसील में 67 मिली मीटर, उदयपुर के बाबलवाड़ तथा सिरोही की वेस्ट बनास में 65 मिली मीटर, जालौर जिले की सायला तहसील में 64 मिली मीटर व रानीवाड़ा में 63 मिली मीटर, अलवर की कठूमर तहसील में 58 मिलीमीटर, तथा भीलवाड़ा की बागोर व जयपुर जिले की दूदू तहसील में 56 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई।
बीते 24 घंटों में जालौर जिले की सांचोर तहसील व सिरोही के भूला क्षेत्र में 55 मिली मीटर, उदयपुर की कोटड़ा तहसील में 54 मिली मीटर, जयपुर की कोटपूतली तहसील में 53 मिली मीटर, डूंगरपुर की सावला तहसील व उदयपुर के कोटड़ा क्षेत्र में 49 मिली मीटर, तथा अजमेर जिले की अराई तहसील में 48 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई।
राज्य के हनुमानगढ़ तथा बीकानेर जिलों को छोड़ कर सभी स्थानों पर कम या ज्यादा बारिश दर्ज की गई।
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
जे एम एस स्कूल का सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां : बच्चो में जबरदस्त उत्साह का माहौल
पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में 6th फ्लोर से कूदी MBA स्टूडेंट यशस्वी रोहिल्ला की मौत : छलांग लगाने से पहले दोस्तों से बात की