चोरी के एक मोटरसाईकिल सहित दो काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर : फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह संह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी मनोज कुमार, एएसआई सतपाल व अन्य पुलिस पार्टी किलियांवाली लिंक रोड बाईपास की तरफ जा रही थी कि सामने से दो युवक चोरी का मोटरसाईकिल बेचने की फिराक में घूम रहे थे।
पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि मोटरसाईकिल चोरी का है। आरोपियों की पहचान अंकुश पुत्र कालू वासी गली नं. 14, छोटी पोड़ी नई आबादी, अबोहर, विजय कुमार पुत्र भिंदर सिंह वासी वार्ड नं. 2 जम्मू बस्ती के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दो आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर पता लगाया जायेगा कि इन्होंने कितने मोटरसाईकिल चोरी किये हैं ओर आगे बेचे हैं।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के सामने ही मेरी कार पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके
नौकरी के दौरान मिलने वाले दबाव : एक भी छुट्टी नहीं, सीनियर्स की प्रताड़ना से परेशान महिला कर्मचारी ने दी जान