📅 Thursday, 26 November 2026 | 09:37 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 84,301.40 ▲ +363.12 (+0.43%) • निफ्टी 50: 25,798.90 ▼ -20.35 (-0.08%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹123,350 • 🥈 चांदी (1kg): ₹151,500 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

पानी से पंगा : मोतिहारी में बहने लगे मोटरसाइकिल सवार, ग्रामीणों ने बचाई जान

📅 06 July 2021, 10:29 AM • ✍️ Admin • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पानी से पंगा : मोतिहारी में बहने लगे मोटरसाइकिल सवार, ग्रामीणों ने बचाई जान
पानी से पंगा : मोतिहारी में बहने लगे मोटरसाइकिल सवार, ग्रामीणों ने बचाई जान

बिहार | बाढ़ की पानी से मजाक करना मोटरसाइकिल सवार युवकों को महंगा पड़ गया। मोतिहारी नगर से लखौरा जाने वाली सड़क के कुंआरी देवी चौक के आगे बने डायवर्सन पर तेजी से बह रहे पानी को पार कराने के दौरान दुर्घटना हो गई। मोटरसाइकिल सवार ने तेज पानी में नियंत्रण खो दिया और देखते ही देखते दोनों सवार गहरे पानी बहने लगे।

पानी में मोटरसाईकिल का पता नहीं चल सका। लेकिन स्थानीय लोगों ने किसी तरह से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 2017 में आई भीषण बाढ़ में कुंआरी देवी चौक के आगे का पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद से काम चलाने के लिए डायवर्सन बना दिया गया। चार साल बाद भी पुल का पुनर्निर्माण नहीं कराया जा सका।

मोतिहारी लखौरा रोड से जिले के कई प्रखंडों को जोड़ने का एक मात्र रास्ता है। इस रास्ते से छौड़ादानों, बनकटवा, आदापुर, घोड़ासहन, रक्सौल, आदापुर और मोतिहारी प्रखंड के भी कुछ हिस्से लाखौरा से जुड़ता है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल