📅 Monday, 09 November 2026 | 01:41 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 80,999.40 ▲ +1,689.40 (+2.13%) • निफ्टी 50: 24,986.40 ▲ +449.80 (+1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,600 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,400 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
इंदौर

Jain wani : दीक्षा महामहोत्सव का मंगल घट यात्रा से भव्य आगज हुआ

📅 01 November 2025, 12:57 AM • ✍️ Jain wani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Jain wani : दीक्षा महामहोत्सव का मंगल घट यात्रा से भव्य आगज हुआ
Jain wani : दीक्षा महामहोत्सव का मंगल घट यात्रा से भव्य आगज हुआ

राजेश जैन दद्दू 

इंदौर 

जैनेश्वरी दीक्षा विभव सवर्ण जयंती एवम पंचकल्याणक के 5 दिवसीय आयोजन का आज गोमटगिरी पर भव्य मंगलमय आगाज हुआ. धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू एवं कार्यक्रम संयोजक आकाश पांड्या ने बताया कि घट यात्रा के पश्चात ध्वजारोहण मंडप उद्घाटन एवं महामहोत्सव की पत्रिका का विमोचन एवं भावी दिक्षार्थीयो द्वारा आचार्य विशद सागर जी एवम आचार्य विभव सागर जी एवम संघ को श्रीफल भेंट गोमटगिरी ट्रस्ट एवम इस आयोजन के मुख्य संयोजक द्वारा दोनो आचार्य परमेष्ठि एवम संसघ को श्रीफल भेंट किये गये. महोत्सव के तीनों प्रतिष्ठाचार्यौ को निमंत्रण दिया गया.

पश्चात दोनों आचार्यो के मंगल प्रवचन के साथ प्रथम सत्र सम्पन्न हुआ. ददू ने कहा कि 51 से अधिक साधु-संतों माता जिओ का पड़गाहन एवम आहार चर्या सानन्द सम्पन हुई. दोपहर में भावी दीक्षार्थीयो के हल्दी और मेहंदी के कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ देखने लायक उत्साह विभिन्न महिला संगठनों विशेष वेष भूषा के साथ विशेष तैयारी सब कुछ अदुभुत अविस्मरणीय मेहंदी हल्दी का कार्यक्रम संपन्न हुआ.

मेघो के द्वारा शुद्धि एवम भव्य घटयात्रा के साथ 5 दिवसीय महामहोत्सव का भव्य शुभारंभ

इंदौर में प्रथम बार गोम्मटगिरी तीर्थ पर एक साथ 10 ब्रह्मचारी भैया एवं ब्रह्मचारिणी बहनों का दीक्षा महामहोत्सव का ऐसा अवसर पहली बार देखने को ओर शामिल होने का अवसर जाने नही देवे और महोत्सव में जरूर जरूर पधारिये कोई मौका मत छोड़िए. इस अवसर पर समाज श्रेष्ठी जन प्रदीप बड़जात्या, सुरेन्द्र बाकलीवाल, जेनेश झांझरी, कमल रावका, इन्द्रर सेठी, केलाश लुहाड़िया, प्रवीण पाटनी, विरेन्द्र बड़जात्या, महावीर बेनडा, महेंद्र निगोतिया आदि समाज जन उपस्थित हुए.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें