POST COVID : कोविड मरीज हो रहे टीबी का शिकार, स्टेरॉयड-डायबीटीज बड़ी वजह
नई दिल्ली । अभी तक पोस्ट कोविड में लोगों को लंग्स, हार्ट, किडनी आदि से जुड़ी परेशानियां हो रही थीं लेकिन अब लोगों को टीबी जैसी गंभीर बीमारी भी होने लगी है। पिछले कुछ हफ्तों में पोस्ट कोविड मरीजों में टीबी के केस देखे गए हैं। इसके पीछे स्टेरॉयड का अधिक इस्तेमाल, डायबीटीज व अन्य कारणों को जिम्मेदार माना जा रहा है। ऐसे में इसे लेकर भी अब डॉक्टरों व लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। मूलचंद अस्पताल में ही पिछले कुछ हफ्तों में इस तरह के कई केस देखे गए हैं।
मूलचंद अस्पताल के डॉ. भगवान मंत्री ने बताया कि पिछले 4 से 6 हफ्ते के भीतर उनकी ओपीडी में टीबी के 8 से 10 एक्टिव केस आए हैं। यह सभी वह लोग थे जो कोरोना से रिकवर हुए हैं। जब इनसे इनके इलाज और संक्रमित होने की हिस्ट्री पूछी गई तो पता चला कि इन सभी को इलाज के दौरान स्टेरॉयड दिए गए थे। बड़ी बात यह है कि इन मरीजों में से 6 मरीजों की उम्र 40 साल से भी कम है। इन सभी मरीजों को कोरोना से रिकवर होने के कई हफ्तों बाद तक कफ की शिकायत थी और कुछ को तीन-चार हफ्ते से शाम के वक्त हल्का फीवर हो रहा था। इनका एक्सरे और थूक की जांच करवाई गई तो उसमें कैविट्री निमोनिया पाया गया और थूक की जांच में टीबी की पहचान हुई। वहीं एक अन्य मरीज में प्यो-न्यूमोथैरेक्स पाया गया। इसमें एक तरह से हवा और पस भर जाती है जो टीबी के कारण ही होता है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
चक्रवात अर्नब को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी