अगले साल से लोन के लिए देना होगा ज्यादा ब्याज, यही है सही अवसर !!
अभी तक आप भले ही आप सस्ते लोन का फायदा ले रहे हों, लेकिन अब यह दौर खत्म होने वाला है। अगले 6-8 महीनों के बाद ब्याज दरें फिर से ऊपर की ओर जा सकती हैं। हालांकि तब तक यह ब्याज दरें मौजूदा स्तर पर ही रहेंगी। फिलहाल ब्याज दरें 6.69 से लेकर 10% तक अलग-अलग लोन पर हैं।
ब्याज दरों में बढ़त इसलिए होगी क्योंकि ग्लोबल आर्थिक व्यवस्था में सुधार, महंगाई में कमी और कोरोना का असर कम होने की संभावना है। विश्लेषकों का मानना है कि भारतीय रिजर्व बैंक 2022 की पहली छमाही यानी जनवरी से जून के बीच दरों को बढ़ा सकता है। रिजर्व बैंक अब धीरे-धीरे नीतिगत दरों के साथ अन्य उपायों को वापस रोलिंग करने की शुरुआत कर सकता है। विश्लेषक मानते हैं कि जुलाई में महंगाई की दर 5.6% रही है। यह दो महीने के ऊपरी स्तर से नीचे है। रिजर्व बैंक का लक्ष्य महंगाई को 6% से नीचे रखने का है और यह उसके लक्ष्य से भी कम है।
रिजर्व बैंक लगातार नीतिगत दरों को नीचे बनाए रखा है। उसका लक्ष्य अभी तक विकास पर था। इसका असर भी दिखा। देश के सकल घरेलू उत्पादन (GDP) में सुधार होता दिख रहा है। पिछले साल इसमें 27% की गिरावट आई थी। जबकि इस साल की पहली तिमाही में यह 7.5% गिरी है। ऐसा माना जा रहा है कि रिजर्व बैंक पहले स्टेप में अप्रैल में चौथाई पर्सेंट की बढ़ोत्तरी दरों में कर सकता है।
अभी होम लोन 6.69% पर है जबकि कार लोन 7.5% पर मिल रहा है। पर्सनल लोन 10% पर मिल रहा है। पिछले साल से लोन की दरें 20 साल के निचले स्तर पर हैं। हालांकि जब ब्याज की दरें बढ़ेंगी तो फिर आपकी डिपॉजिट पर भी ब्याज दरें ज्यादा मिलेंगी।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
What is PM Kisan Mandhan Yojana : क्या है पीएम किसान मानधन योजना? अन्नदाताओं को हर साल मिलेंगे 36 हजार रुपये-स्पेशल योजनाएं