📅 Sunday, 27 September 2026 | 08:35 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

Home Loan का बैलेंस ट्रांसफर करते समय तीन बातों का रखें ध्यान

📅 04 September 2021, 01:40 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Home Loan का बैलेंस ट्रांसफर करते समय तीन बातों का रखें ध्यान
Home Loan का बैलेंस ट्रांसफर करते समय तीन बातों का रखें ध्यान

होम लोन की दरें अपने निम्नतम स्तर पर आ गई हैं। आपने भी होम लोन ले रखा है लेकिन उसकी ब्याज दरें ऊंची हैं तो बैलेंस ट्रांसफर के जरिए अच्छी बचत कर सकते हैं। लेकिन बैलेंस ट्रांसफर के समय बैंक कई तरह के शुल्क वसूलते हैं। इसके अलावा कर्ज की अवधि भी इसमें अहम होती है। ऐसे में बैलेंस ट्रांसफर करते समय तीन बातों का ध्यान रखें तो आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है।

1 - कितना बचेगा

कई बैंक मौजूदा समय में 6.65 फीसदी ब्याज पर होम लोन दे रहे हैं। ऐसे में यह देखें कि आपका मौजूदा बैंक होम लोन पर कितना ब्याज ले रहा है। आपके मौजूदा होम लोन पर ब्याज यदि 0.25 फीसदी अधिक है तो उस स्थिति में ही लाभ हो सकता है। इसके अलावा बैंक बैलेंस ट्रांसफर की स्थिति में प्रोसेसिंग शुल्क समेत अन्य खर्च भी वसूलते हैं क्योंकि इसे वह नया कर्ज मानते हैं। ऐसे में इन सभी खर्चों की तुलना करके देखें कि बैलेंस ट्रांसफर करने पर आपको कितने रूपये की बचत हो रही है।

2 - लंबी अवधि में ज्यादा फायदेमंद

होम लोन सामान्यतः 20 साल के लिए मिलता है। ऐसे में बैलेंस ट्रांसफर करते समय यह जरूर देखें कि आपके मौजूदा लोन की कितनी अवधि बची हुई यानी कितने साल और ईएमआई चुकानी है। पांच साल से कम की अवधि और 0.25 फीसदी कम ब्याज की स्थिति में प्रोसेसिंग शुल्क और अन्य खर्चों को जोड़ने पर कई बार बचत न के बराबार होती है। वहीं 10 से 15 साल की अवधि बची रहने पर ब्याज में अंतर 0.25 फीसदी से कम रहने पर भी बचत अच्छी होती है।

3 - अपने बैंक से भी करें मोलभाव

आपने अपने होम लोन की ईएमआई समय पर चुकाई है और क्रेडिट स्कोर ऊंचा है तो अपने मौजूदा बैंक से होम लोन पर ब्याज घटाने के लिए मोलभाव कर सकते हैं। इस स्थिति में आपको प्रोसेसिंग शुल्क समेत अन्य खर्च की बचत होगी। कोई भी बैंक अपने अच्छे ग्राहक को खोना नहीं चाहते हैं। ऐसे में वह कुछ छुट देने को तैयार हो जाते हैं। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें