📅 Thursday, 17 September 2026 | 09:20 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,336.45 ▲ +332.65 (+0.45%) निफ्टी 50: 23,245.10 ▲ +27.50 (+0.12%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,380 🥈 चांदी (1kg): ₹238,500 🌤️ उज्जैन: 25°C (हल्के बादल)
राजसमन्द

Rajsamand News : डॉ. सीपी जोशी साहब का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया

📅 30 July 2025, 12:35 AM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Rajsamand News : डॉ. सीपी जोशी साहब का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया
Rajsamand News : डॉ. सीपी जोशी साहब का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया

रेलमगरा. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. सीपी जोशी साहब का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया. कार्यकारी जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान के सानिध्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाथद्वारा अध्यक्ष शंकर लाल जाट के नेतृत्व में उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित तुलसी गोशाला में गोमाताओ को 101 किलो गुड़ खिलाया व गोशाला में विभिन्न प्रकार के फलदार व छायादार पौधे लगाए.

जिसके बाद कार्यकर्त्ता रेली के रूप में रेलमगरा सीएचसी पर पहुंचे, जहां मरीजों को फल व बिस्किट वितरित किए. कार्यकारी जिला अध्यक्ष चौहान ने बताया की पूर्व की राजस्थान सरकार ने डॉ. जोशी के जन्मदिन पर ही रेलमगरा क्षेत्र में विकास की सौगात दी थी. अशोक गहलोत सरकार ने 29 जुलाई 2023 को डॉ. जोशी के जन्मदिन पर रेलमगरा सीएचसी का शिलान्यास किया, जो आज क्षेत्र में बड़ी राहत दे रहा है. 

आज युवाओं ने विभिन्न कार्यक्रम करके डॉ. जोशी के स्वस्थ स्वास्थ व दीर्घायु की कामना की. ब्लॉक अध्यक्ष जाट ने कहा की डॉ. सीपी जोशी जैसे विकास के सोच वाला व्यक्तित्व इस क्षेत्र को मिला, जो हमारा सौभाग्य है, क्षेत्र में उन्होंने बड़े पैमाने पर विकास कार्य करवाये है, जो मील के पत्थर साबित हो रहे है. 

जनता को किए गए विकास कार्यों से बड़ी राहत है. इस दौरान डॉ. जोशी के दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना कर श्रावण के तीसरे सोमवार के अवसर पर रामेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ का अभिषेक किया. उसके बाद ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर केक काट कर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनायें कार्यकर्ताओ ने प्रेषित की और डॉ. जोशी के नारे लगाए. यह जानकारी कार्यकारी जिला अध्यक्ष चौहान के निजी पीआरओ नवनीत व्यास ने पालीवाल वाणी को दी. 

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शांतिलाल प्रजापत, नानालाल गाडरी, सफी मोहम्मद मंसूरी, सुरेश रेगर, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी लाल मेनारिया, अंबालाल गाड़री, एडवोकेट शांतिलाल जाट, पृथ्वीराज पुरोहित, ब्लॉक कांग्रेस समिति उपाध्यक्ष शंभूलाल जाट, सरकारी समिति के अध्यक्ष विष्णु सेवदा, मीठालाल शर्मा, इंटक प्रभु लाल जाट हुक्मीचंद मेनारिया, सरपंच कंवरलाल भील, रतन लाल भील, हरलाल खटीक, श्यामलाल दाधीच, पंचायत अध्यक्ष अर्जुन लाल रेगर, सीताराम जाट, मोहनलाल जाट, प्रकाश शर्मा, मांगी दास, भंवर सिंह सोलंकी, शंभूनाथ, प्रकाश शर्मा, चंदेश रेगर, धर्मपाल यादव, गोपाल शर्मा, प्रताप सिंह, राम चंद्र चौधरी, बद्री नायक, इकबाल खान, चंद्र लाल भील, दिनेश जाट, शंभू लाल जाट, राजमल मेनारिया आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे.

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें